न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

176 पर सिमटी दक्षिण अफ्रीका, भारत को दिया 79 रन का लक्ष्य

गुरुवार 4 जनवरी को मैच के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 176 रन पर ऑलआउट हो गई है। अफ्रीका के लिए एडन मार्करम ने सर्वाधिक 106 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट चटकाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 04 Jan 2024 5:35:42

176 पर सिमटी दक्षिण अफ्रीका, भारत को दिया 79 रन का लक्ष्य

केपटाउन टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मेजबान साउथ अफ्रीका पर कहर बनकर टूटे। इसका नतीजा यह रहा कि साउथ अफ्रीका ने पहले ही सेशन में बचे हुए सातों विकेट गंवा दिए। साउथ अफ्रीका भारत की 98 रनों की लीड के बाद दूसरी पारी में 176 रन ही बना सकी। अब टीम इंडिया को जीत के लिए 79 रन बनाने की जरूरत है। साउथ अफ्रीका के ऑलआउट होते ही लंच का भी ऐलान कर दिया गया। पहले टेस्ट हारने के बाद भारत अब मजबूत स्थिति में है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला केपटाउन में खेला जा रहा है। आज यानी गुरुवार 4 जनवरी को मैच के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 176 रन पर ऑलआउट हो गई है। अफ्रीका के लिए एडन मार्करम ने सर्वाधिक 106 रन बनाए।

दूसरे मैच के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद भारत के पास एक बड़ी बढ़त हासिल करने का मौका था, लेकिन भारतीय टीम ने अंतिम सत्र में 11 गेंद में छह विकेट गंवा दिए और पहली पारी में टीम 153 रन ही बना सकी। भारत को 98 रन की बढ़त मिली थी। पहला मैच दक्षिण अफ्रीका ने एक पारी और 32 रन से जीता था।

साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे मैच के दूसरे दिन अपने कल के स्कोर 62/3 से आगे खेलते हुए 114 रन जोड़ने में कामयाब रही और दूसरी पारी में 176 रन बनाकर भारत के सामने जीत के लिए 79 रनों का लक्ष्य रखा। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने पांच, मुकेश कुमार को दो सफलता मिली। दूसरे दिन के खेल के पहले ही ओवर में बुमराह ने डेविड बेडिंगम को पवेलियन का रास्ता दिखाया। बुमराह ने इसके बाद काइल वेरेयन (9) को आउट किया। मार्को यानसेन 11 रन बनाकर बुमराह का शिकार बने। एडन मार्करम 103 गेंद में 106 रन बनाकर आउट हुए। केशव (3) और रबाडा (2) रन बनाकर आउट हुए। बुमराह ने लुंगी एनगिडी को आउट करके अफ्रीका की पारी का अंत किया।

मैच के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद भारत के पास एक बड़ी बढ़त हासिल करने का मौका था, लेकिन भारतीय टीम ने अंतिम सत्र में 11 गेंद में छह विकेट गंवा दिए और पहली पारी में टीम 153 रन ही बना सकी। भारत को 98 रन की बढ़त मिली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत