न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BCCI अध्यक्ष पद की दौड़ में सौरव गांगुली सबसे आगे, हरभजन सिंह और रघुराम भट्ट भी रेस में

इस हाई-प्रोफाइल पद के लिए जिन नामों की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है, उनमें पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली एक बार फिर सबसे आगे नजर आ रहे हैं। गांगुली इससे पहले भी 2019 से 2022 तक बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं और उनकी वापसी की चर्चा अब जोर पकड़ने लगी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 20 Sep 2025 1:58:41

BCCI अध्यक्ष पद की दौड़ में सौरव गांगुली सबसे आगे, हरभजन सिंह और रघुराम भट्ट भी रेस में

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की वार्षिक आम बैठक (AGM) 28 सितंबर को मुंबई में होने जा रही है और इसी के साथ बोर्ड के अध्यक्ष पद की दौड़ अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है। इस हाई-प्रोफाइल पद के लिए जिन नामों की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है, उनमें पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली एक बार फिर सबसे आगे नजर आ रहे हैं। गांगुली इससे पहले भी 2019 से 2022 तक बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं और उनकी वापसी की चर्चा अब जोर पकड़ने लगी है।

बीसीसीआई के निर्वाचन अधिकारी एके जोति द्वारा 19 सितंबर को जारी अंतिम मतदाता सूची में चार प्रमुख नाम शामिल हैं — सौरव गांगुली (बंगाल क्रिकेट संघ), हरभजन सिंह (पंजाब क्रिकेट संघ), रघुराम भट्ट (कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ), और जयदेव शाह (सौराष्ट्र क्रिकेट संघ)। इन सभी को न सिर्फ क्रिकेट का गहरा अनुभव है, बल्कि इनका प्रशासनिक दायरा भी बीसीसीआई में प्रभावी रहा है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि अगला अध्यक्ष क्रिकेट से जुड़ा हुआ कोई ऐसा चेहरा हो सकता है जो मैदान और मीटिंग रूम, दोनों को बखूबी समझता हो।

इस दौड़ में एक नया नाम किरण मोरे के रूप में सामने आया है। पूर्व विकेटकीपर और राष्ट्रीय चयनकर्ता रहे मोरे वर्तमान में बड़ौदा क्रिकेट संघ के सचिव हैं और मुंबई इंडियंस विमेंस टीम के जनरल मैनेजर के तौर पर भी जुड़े हुए हैं। हालांकि उन्हें अभी तक मतदाता सूची में राज्य प्रतिनिधि के रूप में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार उनका नामांकन हो सकता है। उनके पास मैदान और बोर्डरूम, दोनों का लंबा अनुभव है, जो उन्हें इस दौड़ में एक मजबूत दावेदार बनाता है।

इसी बीच कुछ समय पहले यह अटकलें भी सामने आई थीं कि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर बीसीसीआई अध्यक्ष बनने में रुचि ले सकते हैं, लेकिन तेंदुलकर ने इन सभी अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है और फिलहाल किसी भी प्रशासनिक पद की दौड़ से खुद को अलग रखा है।

सूत्रों के अनुसार, शीर्ष पद के लिए एक अनौपचारिक बैठक शनिवार को नई दिल्ली में होने की संभावना है, जहां संभावित उम्मीदवारों को लेकर अंतिम चर्चा की जाएगी। चुनाव की प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू होगी, जिसमें नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 23 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और अंतिम सूची जारी होगी। इसके बाद 28 सितंबर को वार्षिक आम बैठक (AGM) के दौरान मतदान कराया जाएगा।

इस बार की AGM सिर्फ अध्यक्ष पद को लेकर ही अहम नहीं है, बल्कि इसमें नए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की घोषणा भी की जाएगी। ऐसे में यह बैठक भारतीय क्रिकेट के प्रशासनिक ढांचे में एक नए अध्याय की शुरुआत करने वाली साबित हो सकती है। बीसीसीआई के इतिहास में यह समय बदलाव और नई दिशा तय करने का प्रतीक बनता जा रहा है, जिसमें पूर्व खिलाड़ी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत