न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BCCI अध्यक्ष गांगुली बोले, विराट कोहली लड़ते बहुत हैं, बाबर-रिजवान की तारीफ करते हुए बहक गए राशिद लतीफ!

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली और टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली को लेकर हाल ही में हुआ विवाद सुर्खियों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 Dec 2021 12:00:38

BCCI अध्यक्ष गांगुली बोले, विराट कोहली लड़ते बहुत हैं, बाबर-रिजवान की तारीफ करते हुए बहक गए राशिद लतीफ!

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली और टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली को लेकर हाल ही में हुआ विवाद सुर्खियों में बना हुआ है। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवानगी से पहले बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रोहित शर्मा के साथ मतभेद की खबरों का खंडन किया। साथ ही गांगुली के एक बयान को भी गलत साबित कर दिया। क्रिकटेकर वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही गुरुग्राम में एक इवेंट में शिरकत करने पहुंचे गांगुली से उनके पसंदीदा एटिट्यूड वाले खिलाड़ी का नाम पूछा गया, तो उन्होंने कोहली का नाम लिया। उन्होंने कहा कि मुझे कोहली का एटिट्यूड पसंद है, लेकिन वे लड़ते बहुत हैं।

इसके बाद गांगुली से पूछा गया कि वे अपने जीवन में तनाव का सामना कैसे करते हैं तो उन्होंने मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में कोई तनाव नहीं है। सिर्फ बीवी और गर्लफ्रेंड ही तनाव देती हैं। उल्लेखनीय है कि कोहली अपनी आक्रामक बॉडी लेंगवेज के लिए जाने जाते हैं। हालांकि इस चक्कर में वे कभी मैच के दौरान तो कभी मैदान के बाहर किसी न किसी से उलझ जाते हैं। अपने मन से टी20 कप्तानी छोड़ने के बाद उन्हें हाल ही वनडे कप्तानी से हाथ धोना पड़ गया था।

इसी कारण बीसीसीआई, चयनकर्ता, रोहित और कोहली विवादों के घेरे में आ गए। इस बीच भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में अभ्याीस शुरू कर दिया है। शनिवार को ट्रेनिंग सेशन के बाद कोहली ने सोशल मीडिया कू पर टीममेट्स के साथ एक तस्वीर शेयर की। इसमें कोहली के साथ ईशांत शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, मोहम्मद सिराज, जयंत यादव, आर अश्विन और उमेश यादव नजर आ रहे हैं। कोहली ने कैप्‍शन में लिखा कि पहला सेशन हो गया।

sourav ganguly,rashid latif,virat kohli,babar azam,mohammad rizwan,sports news in hindi

राशिद लतीफ ने कही ऐसी बात जो नहीं हो सकती हजम

पाकिस्तानी क्रिकेट में कभी प्रतिभाओं की कमी नहीं रही लेकिन वे उनके साथ न्याय नहीं कर पाते। खिलाड़ी या तो अनुशासनहीनता बरतते हैं या फिर राजनीति का शिकार होकर किसी न किसी विवाद में फंस जाते हैं। इसके अलावा पाकिस्तान आतंकवाद से भी ग्रस्त है। ऐसे में कई सालों से क्रिकेट खेल रहे पाकिस्तान ने बहुत ज्यादा उपलब्धियां हासिल नहीं की है। इस साल पाकिस्तान ने टी20 क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। पाकिस्तान टीम एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 20 टी20 जीतने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान यूएई में विश्व कप के सेमीफाइनल तक भी पहुंचने में सफल रहा था। इसके लिए काफी हद तक कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर ओपनर मोहम्मद रिजवान को श्रेय दिया जा सकता है।

हालांकि इन दोनों की तारीफ करते हुए पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर राशिद लतीफ कुछ ज्यादा ही बोल गए। वैसे भी पाकिस्तानी क्रिकेटर ऊल-जुलूल बयानबाजी के लिए मशहूर हैं। राशिद ने एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत में कहा कि कुछ साल पहले तक हम कहा करते थे कि पाकिस्तान के पास विराट कोहली और रोहित शर्मा या लोकेश राहुल जैसा खिलाड़ी नहीं है। खासकर टी20 फॉर्मेट में, लेकिन अब मेरा मानना है कि कुछ समय बाद भारतीय कहेंगे कि हमारे पास रिजवान और बाबर जैसे खिलाड़ी नहीं है। उल्लेखनीय है कि क्रिकेट के जानकारों को यह बात बिल्कुल हजम नहीं हो सकती। भारत के पास मौजूदा टीम में ही एक से एक दिग्गज खिलाड़ी हैं। साथ ही आईपीएल की वजह से और भी कई खिलाड़ी कतार में लगे हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत