न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्मृति मंधाना–पलाश मुच्छल की शादी पर फिर चर्चा तेज़, 7 दिसंबर की वायरल तारीख पर भाई ने तोड़ी चुप्पी

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर 7 दिसंबर की नई तारीख वायरल है, लेकिन स्मृति के भाई ने इन खबरों को अफवाह बताया है। 23 नवंबर को मेडिकल इमरजेंसी के कारण शादी स्थगित हुई थी। दोनों परिवारों ने अभी तक कोई नई तारीख तय नहीं की है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Dec 2025 11:55:31

स्मृति मंधाना–पलाश मुच्छल की शादी पर फिर चर्चा तेज़, 7 दिसंबर की वायरल तारीख पर भाई ने तोड़ी चुप्पी

भारतीय महिला क्रिकेट की दिग्गज बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना और म्यूज़िक कंपोज़र पलाश मुच्छल की शादी को लेकर अटकलों का दौर लगातार जारी है। पहले 23 नवंबर को दोनों के विवाह की तैयारी पूरी हो चुकी थी, मगर आखिरी समय में कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह–तरह की रिपोर्टें आईं—किसी ने कहा स्मृति के पिता को हार्ट अटैक आया, तो किसी ने पलाश के अस्पताल में भर्ती होने की वजह को विवादों से जोड़ दिया। इन सबके बीच अब यह दावा किया जा रहा है कि दोनों 7 दिसंबर को शादी रचा सकते हैं। लेकिन इस बार स्मृति के भाई ने खुद आगे आकर स्थिति साफ कर दी है।

23 नवंबर के दिन सांगली में मंडप तक सजा दिया गया था और रस्मों की तैयारियाँ अंतिम चरण में थीं। तभी स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। कुछ ही समय बाद पलाश मुच्छल को भी स्वास्थ्य समस्या के कारण एडमिट किया गया, बताया गया कि अत्यधिक तनाव उनकी तबीयत खराब होने का कारण बना। दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से शादी टाल दी। उपचार के बाद अब दोनों ही स्वस्थ हैं, पर परिवारों ने अब तक कोई नई तारीख घोषित नहीं की है।

इसी बीच मंगलवार को सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ी कि शादी की नई तारीख 7 दिसंबर तय कर दी गई है। यह खबर इतनी तेज़ी से फैली कि फैंस ने बधाइयाँ तक देना शुरू कर दीं। लेकिन स्मृति मंधाना के भाई श्रवण मंधाना ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा, “मुझे ऐसी किसी तारीख की जानकारी नहीं है। फिलहाल शादी अभी भी पोस्टपोन ही है। नई डेट अभी तय नहीं हुई है।”

उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि 7 दिसंबर की सारी खबरें सिर्फ अफवाह हैं और परिवार ने आधिकारिक रूप से कुछ भी तय नहीं किया है।

इसी दौरान फैंस को सबसे ज़्यादा चौंकाने वाली बात यह लगी कि स्मृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से शादी से जुड़े और पलाश से संबंधित सभी पोस्ट हटा दिए हैं। इसके कारण कई तरह की अटकलें तेज़ हो गई हैं। उधर, पलाश की मां अमिता मुच्छल ने दावा किया था कि दोनों परिवार इस समय मानसिक और भावनात्मक रूप से सहज स्थिति में नहीं हैं, लेकिन शादी आगे चलकर अवश्य होगी।

गौरतलब है कि पलाश मुच्छल पर एक कोरियोग्राफर के साथ नज़दीकियों के आरोप भी लगाए गए, जिसने विवाद को और हवा दी। हालांकि इस आरोप पर न तो मंधाना परिवार और न ही मुच्छल परिवार ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है।

कुल मिलाकर, शादी को लेकर फैली तमाम चर्चाओं के बीच एक बात साफ है—स्मृति और पलाश की शादी अभी टली हुई है, और नई तारीख तय होने तक सभी चर्चाएँ सिर्फ़ अटकलें ही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत