न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गावस्कर का 46 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, एक टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बने गिल, डॉन ब्रेडमैन के रिकॉर्ड पर नजर

शुभमन गिल ने एक टेस्ट सीरीज में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सुनील गावस्कर का 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब उनकी नजरें डॉन ब्रैडमैन के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 31 Jul 2025 7:32:07

गावस्कर का 46 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, एक टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बने गिल, डॉन ब्रेडमैन के रिकॉर्ड पर नजर

शुभमन गिल ने एक टेस्ट सीरीज में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सुनील गावस्कर का 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब उनकी नजरें डॉन ब्रैडमैन के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर है।

भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने ऐतिहासिक कारनामा कर दिया है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर का 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बनने का गौरव प्राप्त किया है।

यह रिकॉर्ड था बतौर कप्तान एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का। इंग्लैंड के खिलाफ 11 रन बनाते ही गिल ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया और वह भारत के नंबर-1 कप्तान बन गए हैं। बता दें, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत ने महज 38 के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाज -यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल- के विकेट गंवा दिए। लंच तक भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 72 रन हैं।

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का विकेट गिरने के बाद बैटिंग करने आए शुभमन गिल पर काफी दबाव था। हालांकि महज 11 रन का बनाते ही उन्होंने बतौर कप्तान एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सुनील गावस्कर ने 1978/79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 मैचों की 9 पारियों में 91.50 की औसत के साथ 732 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 4 शतक जड़े थे।

तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी में रेड हॉट फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल ने अब इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। लंच के ऐलान तक वह 15 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और उनके नाम अब इस सीरीज में 737 रन हो गए हैं। वह अभी तक सीरीज में 5 शतक जड़ चुके हैं।

एक टेस्ट सीरीज में किसी भारतीय कप्तान द्वारा सर्वाधिक रन

737* -शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, 2025

732 - सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज, 1978/79

655 - विराट कोहली बनाम इंग्लैंड, 2016/17

610 - विराट कोहली बनाम श्रीलंका, 2017/18

593 - विराट कोहली बनाम इंग्लैंड, 2018

डॉन ब्रैडमैन के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर अब शुभमन गिल की नजरें

बतौर कप्तान एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड सर डॉन ब्रैडमैन के नाम है। 1936/37 में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में उन्होंने सर्वाधिक 810 रन बनाए थे। गिल अब उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने से महज 73 रन ही पीछे हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे टेस्ट की पहली पारी में ही इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी की युवाओं को सलाह- शॉर्टकट के पीछे न भागें, रील और सोशल मीडिया के दौर में पढ़ें ऑटोबायोग्राफी
PM मोदी की युवाओं को सलाह- शॉर्टकट के पीछे न भागें, रील और सोशल मीडिया के दौर में पढ़ें ऑटोबायोग्राफी
जंतर-मंतर पर फिर दिखेगा छात्र आंदोलन का रंग, CJP के अभिजीत दीपके ने किया सीजन-2 का ऐलान
जंतर-मंतर पर फिर दिखेगा छात्र आंदोलन का रंग, CJP के अभिजीत दीपके ने किया सीजन-2 का ऐलान
महाराष्ट्र में मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने MCOCA लगाने के दिए संकेत
महाराष्ट्र में मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने MCOCA लगाने के दिए संकेत
FCRA संशोधन बिल पर सरकार ने लिया यू-टर्न? JPC को भेजा गया प्रस्ताव, विपक्ष ने उठाए सवाल
FCRA संशोधन बिल पर सरकार ने लिया यू-टर्न? JPC को भेजा गया प्रस्ताव, विपक्ष ने उठाए सवाल
अमित शाह ने कहा- हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी बोले- 'We Don't Care'; संसद में गतिरोध बरकरार
अमित शाह ने कहा- हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी बोले- 'We Don't Care'; संसद में गतिरोध बरकरार
संसद में गतिरोध पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर निशाना, बोले- सरकार चर्चा को तैयार, फिर बहस से क्यों बच रहा विपक्ष?
संसद में गतिरोध पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर निशाना, बोले- सरकार चर्चा को तैयार, फिर बहस से क्यों बच रहा विपक्ष?
अजित पवार के निधन के बाद NCP में संगठन को लेकर बढ़ी खींचतान, चुनाव आयोग में दर्ज कराई गई शिकायत
अजित पवार के निधन के बाद NCP में संगठन को लेकर बढ़ी खींचतान, चुनाव आयोग में दर्ज कराई गई शिकायत
Bigg Boss 20 में नया ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा 'एक्स्ट्रा जीवनदान'; 6 सितंबर से शुरू होगा शो
Bigg Boss 20 में नया ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा 'एक्स्ट्रा जीवनदान'; 6 सितंबर से शुरू होगा शो
‘मिर्जापुर द मूवी’ के सितारों ने ली मोटी फीस, कालीन भैया की रकम जानकर उड़ जाएंगे होश
‘मिर्जापुर द मूवी’ के सितारों ने ली मोटी फीस, कालीन भैया की रकम जानकर उड़ जाएंगे होश
मुंबई के कुर्ला में बारिश के बीच भूस्खलन से बड़ा हादसा, 2 की मौत; 4-5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
मुंबई के कुर्ला में बारिश के बीच भूस्खलन से बड़ा हादसा, 2 की मौत; 4-5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
समोसे-पराठे खाकर भी 68 की उम्र में इतने फिट हैं सनी देओल, फिटनेस का ये 1 नियम जरूर अपनाते हैं!
समोसे-पराठे खाकर भी 68 की उम्र में इतने फिट हैं सनी देओल, फिटनेस का ये 1 नियम जरूर अपनाते हैं!
हिमाचल प्रदेश: पत्नी अमृतसर में, पिता ने 6 साल के बेटे को उफनती रावी नदी में फेंका, फिर खुद बुलाई पुलिस
हिमाचल प्रदेश: पत्नी अमृतसर में, पिता ने 6 साल के बेटे को उफनती रावी नदी में फेंका, फिर खुद बुलाई पुलिस
रवि किशन के वायरल होने से परेशान हुईं पत्नी? बोलीं- ‘घर में बंद कर देते हैं, न निकलेंगे न वायरल होंगे’
रवि किशन के वायरल होने से परेशान हुईं पत्नी? बोलीं- ‘घर में बंद कर देते हैं, न निकलेंगे न वायरल होंगे’
लिवर की सफाई के लिए कौन-से ड्रिंक्स पिएं? एक्सपर्ट्स ने बताए कुछ असरदार और हेल्दी विकल्प
लिवर की सफाई के लिए कौन-से ड्रिंक्स पिएं? एक्सपर्ट्स ने बताए कुछ असरदार और हेल्दी विकल्प