न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शुभमन गिल हुए चोटिल…तो क्या इस बल्लेबाज को मिलेगा इंग्लैंड के खिलाफ ओपनिंग का मौका

टीम इंडिया को हाल ही साउथम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में करारी हार का सामना करना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 01 Jul 2021 11:50:39

शुभमन गिल हुए चोटिल…तो क्या इस बल्लेबाज को मिलेगा इंग्लैंड के खिलाफ ओपनिंग का मौका

टीम इंडिया को हाल ही साउथम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में करारी हार का सामना करना पड़ा। अब इंग्लैंड की ही धरती पर उसे 4 अगस्त से 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। भारत ने 14 साल से इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। भारतीय टीम सीरीज में बढ़िया प्रदर्शन कर डब्ल्यूटीसी फाइनल में हार से मिली निराशा को दूर करना चाहेगी। लेकिन फिलहाल टीम के लिए अच्छी खबर नहीं है। दरअसल दाएं हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल चोटिल हो गए हैं। ऐसे में उनकी उपलब्धता पर संदेह है।


अभिमन्यु ईश्वरन का हो सकता है डेब्यू

यूं तो भारत के पास रोहित शर्मा का साथ देने के लिए एक और ओपनर मयंक अग्रवाल है, लेकिन बंगाल के ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन को भी आजमाया जा सकता है। उन्होंने सीरीज के लिए बतौर स्टैंडबाय खिलाड़ी चुना गया था। लोकेश राहुल भी फिट होने पर टीम से जुड़ सकते हैं। 25 साल के अभिमन्यु की प्रेरणा भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ हैं। इतना ही नहीं उन्होंने जब भारत ए के लिए खेला तो द्रविड़ उनके कोच थे। द्रविड़ फिलहाल श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम के कोच हैं।

अभिमन्यु का रणजी ट्रॉफी में रहा था शानदार प्रदर्शन

अभिमन्यु ने लगातार इंडिया ए की टीम में जगह बनाए रखी। उन्होंने 2018-19 रणजी ट्रॉफी में 6 मैच खेले थे, जिसमें 861 रन बनाए। साल 2018 में ही उन्हें देवधर ट्रॉफी के लिए इंडिया ए टीम में जगह मिली। साल 2019 में वे इंडिया रेड टीम में दिलीप ट्रॉफी के लिए शामिल हुए। फाइनल में ईश्वरन ने 153 रन बनाए, जिसके आधार पर उनका चयन इंडिया ए टीम में किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?