न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शुभमन गिल ने समाप्त की बाबर आजम की सल्तनत, ICC वनडे रैंकिंग में पहुँचे नम्बर 1 पर

शुभमन गिल से पहले वनडे बैटिंग रैंकिंग में शीर्ष पर रहने वाले भारतीय खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली का नाम शामिल है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 08 Nov 2023 4:11:35

शुभमन गिल ने समाप्त की बाबर आजम की सल्तनत, ICC वनडे रैंकिंग में पहुँचे नम्बर 1 पर

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने एक दिवसीय विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता में अपने खेल से स्पर्धा करने वाली अन्य टीमों के खिलाड़ियों को पूरी तरह से हताश करने में सफलता प्राप्त कर ली है। हालांकि टीम की फील्डिंग में कुछ कमी है लेकिन पूरे खेल को देखते हुए वह कमी नजरअंदाज हो जाती है। आईसीसी ने वनडे की ताजा रैंकिंग जारी की है जिसमें भारतीय गेंदबाजों के साथ बल्लेबाजों ने भी बाजी अपने हाथ में रखने में सफलता प्राप्त की है।

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने जहाँ पाकिस्तान के गेंदबाज अफरीदी को टॉप से हटाने में सफलता प्राप्त की है, उसी तरह से टीम इंडिया के युवा ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर आजम को टॉप से सरका दिया है। अब शुभमन गिल अन्तर्राष्ट्रीय रैंकिंग में पहली पायदान पर हैं।

वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की बादशाहत खत्म हो गई है। टीम इंडिया के स्टार ओपनर शुभमन गिल आईसीसी रैंकिंग में पहली बार शीर्ष पर पहुंचे हैं। वह वनडे में नंबर-1 रैंक पर पहुंचने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बने। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज गेंदबाजी में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। उन्होंने शाहीन अफरीदी की बादशाहत खत्म की। वह दूसरी बार रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे हैं। अफरीदी नंबर 5 पर हैं।

शुभमन गिल से पहले वनडे बैटिंग रैंकिंग में शीर्ष पर रहने वाले भारतीय खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली का नाम शामिल है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 92 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 23 रन बनाए थे। 6 पारियों में उन्होंने 219 रन बनाए हैं। बाबर आजम ने 8 पारियों में 282 रन बनाए हैं। बाबर पिछले दो साल से वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर थे।

विराट कोहली नंबर 4 और रोहित शर्मा नंबर 6 पर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली नंबर 4 पर हैं। उनसे आगे बाबर आजम नंबर 2 और क्विंटन डिकॉक नंबर 3 पर हैं। नंबर 5 पर डेविड वॉर्नर और 6 पर रोहित शर्मा हैं। श्रेयस अय्यर 17 स्थान की छलांग लगाकर नंबर 18 पर पहुंच गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत