न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कप्तानी की पहली ही सीरीज में थक गए शुभमन गिल, बोले- मानसिक रूप से ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहा

ईमानदारी से कहूं तो शारीरिक रूप से यह कम थकाऊ रहा है, लेकिन मानसिक रूप से ज्यादा थकाऊ रहा है। जब आप खिलाड़ी होते हैं तो आप सिर्फ अपनी भूमिका पर ध्यान देते हैं – आप बस यह सोचते हैं कि अगली गेंद कब आपके पास आएगी, आपको क्या करना है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Jul 2025 12:24:30

कप्तानी की पहली ही सीरीज में थक गए शुभमन गिल, बोले- मानसिक रूप से ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहा

भारतीय टेस्ट टीम के नव नियुक्त कप्तान शुभमन गिल को इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली ही श्रृंखला में कठिन चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। पांच मैचों की इस सीरीज में अब तक तीनों टेस्ट बेहद करीबी रहे हैं और हर मुकाबला अंतिम दिन तक खिंचा है, जिससे खिलाड़ियों की मानसिक और शारीरिक क्षमता की परीक्षा भी हुई है। इस समय भारत श्रृंखला में 1-2 से पीछे है, लेकिन गिल ने कप्तानी के अनुभव को सकारात्मक तरीके से लिया है।

गिल ने मीडिया से बातचीत में स्वीकार किया कि यह कप्तानी मानसिक रूप से काफी थकाने वाली रही है। उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो शारीरिक रूप से यह कम थकाऊ रहा है, लेकिन मानसिक रूप से ज्यादा थकाऊ रहा है। जब आप खिलाड़ी होते हैं तो आप सिर्फ अपनी भूमिका पर ध्यान देते हैं – आप बस यह सोचते हैं कि अगली गेंद कब आपके पास आएगी, आपको क्या करना है। लेकिन जब आप कप्तान होते हैं तो आपको हर खिलाड़ी और हर परिस्थिति पर नजर रखनी पड़ती है।"

गिल ने माना कि कप्तान के रूप में उन्हें मैच के हर पहलू पर विचार करना होता है और यही चीज मानसिक रूप से उन्हें लगातार सक्रिय रखती है। उन्होंने कहा, "कप्तान के तौर पर आपको न सिर्फ अपनी रणनीति पर बल्कि टीम के हर सदस्य की स्थिति और फैसलों पर भी ध्यान देना होता है। यही वजह है कि मानसिक रूप से यह जिम्मेदारी काफी भारी पड़ती है।"

लॉर्ड्स टेस्ट में भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर तीखी बहसें भी देखने को मिलीं, जिससे श्रृंखला में प्रतिद्वंद्विता का स्तर और बढ़ गया है। गिल ने इस पर कोई सीधी टिप्पणी नहीं की, लेकिन इतना जरूर कहा कि यह सीरीज अब तक काफी प्रतिस्पर्धात्मक रही है और वह इसे पूरी तरह एन्जॉय कर रहे हैं।

हालांकि भारत श्रृंखला में फिलहाल पिछड़ रहा है, लेकिन गिल को उम्मीद है कि आगामी दो टेस्ट में टीम को बेहतर अवसर मिलेंगे और वह सीरीज में वापसी कर सकते हैं। "कभी-कभी किस्मत का थोड़ा साथ भी जरूरी होता है," गिल ने मुस्कुराते हुए कहा।

शुभमन गिल की यह पहली कप्तानी भले ही अब तक उतार-चढ़ाव भरी रही हो, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह मानसिक तौर पर चुनौती को स्वीकार कर रहे हैं और अपनी भूमिका से पूरी तरह जुड़े हुए हैं। आगामी टेस्ट मैचों में उनके नेतृत्व में टीम इंडिया कैसी वापसी करती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत