न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोहली के बराबर आए शुभमन गिल, एक कैलेंडर ईयर में लगाए पांच टेस्ट शतक

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने एक कैलेंडर ईयर में पांच टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बनने का खास मुकाम हासिल कर लिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 11 Oct 2025 2:12:03

कोहली के बराबर आए शुभमन गिल, एक कैलेंडर ईयर में लगाए पांच टेस्ट शतक

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने एक कैलेंडर ईयर में पांच टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बनने का खास मुकाम हासिल कर लिया है। शनिवार को उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में शतक बनाया। इस प्रदर्शन के साथ ही गिल ने विराट कोहली की बराबरी कर ली है, जिन्होंने 2017 और 2018 में यह रिकॉर्ड बनाया था।

शुभमन गिल को इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का टेस्ट कप्तान बनाया गया था, जहां उन्होंने लीड्स में 147, बर्मिंघम में 269 और 161 तथा मैनचेस्टर में 103 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेली थीं। इस सीरीज में उन्होंने कुल 10 पारियों में 754 रन बनाए और 75.40 की औसत से टीम के शीर्ष बल्लेबाज रहे। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही।

इंग्लैंड दौरे के बाद, गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट में 50 रन बनाए और टीम को बड़ी जीत दिलाई। अब दिल्ली में दूसरे टेस्ट में उन्होंने शतक लगाकर अपनी टीम की जीत की उम्मीदें बरकरार रखीं।

दिल्ली टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी 518/5 रन पर घोषित की। इस पारी में यशस्वी जायसवाल ने 175 रन बनाए जबकि कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन की शानदार पारी खेली। वेस्टइंडीज की तरफ से जोमेल वारिकन ने 3 विकेट लिए जबकि कप्तान रोस्टन चेज ने एक विकेट हासिल किया।

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली टेस्ट मैच को पारी और 140 रन से जीता था। अब भारत की कोशिश रहेगी कि वह इस सीरीज को 2-0 से क्लीन स्वीप कर सके।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत