न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर टूटा श्रेयस अय्यर का सपना, दो हफ्तों में दूसरा फाइनल हारे; मराठा रॉयल्स बनीं मुंबई टी20 की चैंपियन

पहले IPL 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को बतौर कप्तान हार झेलनी पड़ी और अब T20 मुंबई 2025 के निर्णायक मुकाबले में भी उनकी टीम सोबो मुंबई फाल्कन्स चैंपियन बनने से चूक गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 11:11:02

फिर टूटा श्रेयस अय्यर का सपना, दो हफ्तों में दूसरा फाइनल हारे; मराठा रॉयल्स बनीं मुंबई टी20 की चैंपियन

भारतीय बल्लेबाज और कप्तान श्रेयस अय्यर की किस्मत इन दिनों उनका साथ नहीं दे रही है। महज दो हफ्तों के भीतर वह लगातार दो फाइनल हार चुके हैं। पहले IPL 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को बतौर कप्तान हार झेलनी पड़ी और अब T20 मुंबई 2025 के निर्णायक मुकाबले में भी उनकी टीम सोबो मुंबई फाल्कन्स चैंपियन बनने से चूक गई।

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली सोबो मुंबई फाल्कन्स को मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने 5 विकेट से हरा दिया। मराठा रॉयल्स के कप्तान सिद्धेश लाड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फाल्कन्स की शुरुआत लड़खड़ाती रही और पावरप्ले में ही उन्होंने अपने दो अहम विकेट 33 रन पर गंवा दिए।

ओपनर अंगकृष रघुवंशी और इशान मूलचंदानी जल्दी पवेलियन लौट गए। भटकल भी टिक नहीं सके। कप्तान अय्यर ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वो भी 12 रन बनाकर चलते बने। मयूरेश टंडेल और हर्ष अघव ने पारी को संभाला और टीम को 157 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

मराठा रॉयल्स ने हासिल किया खिताब

158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मराठा रॉयल्स की शुरुआत भी साधारण रही, लेकिन चिन्मय सुतार ने 53 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अवैस खान नौशाद ने भी 38 रनों का योगदान दिया। टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और T20 मुंबई 2025 की विजेता बन गई।

कप्तान अय्यर का टूटा सपना

IPL 2025 में पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में RCB से फाइनल हारने के बाद अय्यर को T20 मुंबई में भी ट्रॉफी से हाथ धोना पड़ा। दोनों ही फाइनल मुकाबलों में वह खुद बल्ले से प्रभाव नहीं छोड़ सके। इस तरह दो हफ्तों में दो बार खिताब के करीब आकर उनका सपना टूट गया, जिससे उनकी कप्तानी और फॉर्म दोनों पर सवाल उठने लगे हैं।

श्रेयस अय्यर के लिए यह समय बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। दो बड़े टूर्नामेंटों के फाइनल में मिली हार उनके आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकती है। हालांकि, क्रिकेट की यही खूबसूरती है कि अगला मौका फिर नई कहानी लिखने का अवसर देता है। अब देखना होगा कि अय्यर इस निराशा से कैसे उबरते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत