न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दक्षिण अफ्रीका में श्रेयस अय्यर ने खेली वनडे की बेहतरीन पारी, अर्शदीप बने प्लेयर ऑफ द मैच

भारत को जीत के लिए 117 रन का टारगेट मिला था और श्रेयस अय्यर के साथ ही साई सुदर्शन की पारी के दम पर भारत को जीत मिली। इस मैच में श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाया और छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। इस मैच में 5 विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच कि खिताब मिला।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 18 Dec 2023 10:13:06

दक्षिण अफ्रीका में श्रेयस अय्यर ने खेली वनडे की बेहतरीन पारी, अर्शदीप बने प्लेयर ऑफ द मैच

भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले एकदिवसीय मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया और तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की। इस मैच में भारत ने 200 गेंदें शेष रहते प्रोटियाज को हराने में सफलता हासिल की और टीम की जीत में साई सुदर्शन और श्रेयस अय्यर की शानदार पारी साथ ही अर्शदीप सिंह और आवेश खान की जबरदस्त गेंदबाजी का बड़ा योगदान रहा।

भारत को जीत के लिए 117 रन का टारगेट मिला था और श्रेयस अय्यर के साथ ही साई सुदर्शन की पारी के दम पर भारत को जीत मिली। इस मैच में श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाया और छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। इस मैच में 5 विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच कि खिताब मिला।

साउथ अफ्रीका की धरती पर श्रेयस अय्यर ने वनडे क्रिकेट में पहली बार अर्धशतक लगाने का कमाल किया और यह साउथ अफ्रीका की धरती पर उनकी अब तक की बेस्ट पारी भी साबित हुई। इस मैच में श्रेयस अय्यर ने 44 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और इस दौरान एक छक्का व 6 चौके लगाए जबकि इसके बाद वह 45 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हो गए।

वनडे प्रारूप में साउथ अफ्रीका में श्रेयस अय्यर के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने यहां पर अब तक खेले 7 मैचों की 6 पारियों में 25.66 की औसत के साथ 154 रन बनाए हैं और इस दौरान 13 चौके व एक छक्का लगाया है। साउथ अफ्रीका की धरती पर श्रेयस अय्यर ने वनडे प्रारूप में पहली बार छक्का लगाने का कमाल इस वनडे सीरीज के पहले मैच में किया।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे प्रारूप में अगर श्रेयस अय्यर के ओवर ऑल प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने इस टीम के खिलाफ अब तक कुल 11 मैच खेले हैं और इनकी 10 पारियों में 52.75 की औसत के साथ 422 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। इस टीम के खिलाफ वनडे में उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 113 रन रहा है और वह दो बार नॉट आउट रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज

आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल