न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रेयस अय्यर को मिली KKR की कप्तानी, मेंटर होंगे गौतम गम्भीर, गुजरात का जिम्मा शुभमन गिल के पास

आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइटराइडर्स की कप्तानी एक बार फिर से श्रेयस अय्यर संभालेंगे। वहीं नीतीश राणा टीम के उपकप्तान होंगे, जिन्होंने पिछले आईपीएल सीजन में टीम की कमान संभाली थी। गौतम गंभीर को हाल ही में कोलकाता टीम का मेंटर बनाया गया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 14 Dec 2023 4:52:53

श्रेयस अय्यर को मिली KKR की कप्तानी, मेंटर होंगे गौतम गम्भीर, गुजरात का जिम्मा शुभमन गिल के पास

आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइटराइडर्स की कप्तानी एक बार फिर से श्रेयस अय्यर संभालेंगे। वहीं नीतीश राणा टीम के उपकप्तान होंगे, जिन्होंने पिछले आईपीएल सीजन में टीम की कमान संभाली थी। गौतम गंभीर को हाल ही में कोलकाता टीम का मेंटर बनाया गया था।

कोलकाता नाइटराइर्स के कप्तान वेंकी मैसूर ने इस बात की जानकारी दी। वेंकी ने कहा, यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि श्रेयस चोट के कारण आईपीएल 2023 से चूक गए। लेकिन हमें खुशी है कि वह कप्तान के रूप में वापस आ गए हैं। जिस तरह से उन्होंने अपनी चोट से उबरने के लिए कड़ी मेहनत की है और जिस तरह का फॉर्म उन्होंने दिखाया है, वह उनके कैरेक्टर को दिखाता है।

वेंकी ने कहा, 'हम इस बात के लिए भी आभारी हैं कि नीतीश पिछले सीजन में श्रेयस की जगह लेने के लिए सहमत हुए थे और उन्होंने शानदार काम किया। इसमें कोई संदेह नहीं है कि उप-कप्तान के रूप में नीतीश #TeamKKR के हर संभव तरीके से श्रेयस का समर्थन करेंगे।

श्रेयस का आया रिएक्शन

श्रेयस अय्यर ने दोबारा KKR कप्तान बनने पर कहा कि उनका मानना है कि पिछले सीजन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिसमें चोट के कारण शामिल थी। श्रेयस ने कहा कि नीतीश ने अपनी लीडरशिप से भी बहुत अच्छा काम किया। मुझे खुशी है कि केकेआर ने उन्हें उपकप्तान बनाया है. इसमें कोई संदेह नहीं कि इससे टीम का लीडरशिप ग्रुप और मजबूत होगा।

नीतीश का 2023 IPL में ऐसा था प्रदर्शन

KKR की कप्तानी पिछले सीजन में संभालने वाले नीतीश राणा ने 14 मैचों में 31.77 के एवरेज और 140.96 के स्ट्राइक रेट से 413 रन बनाए थे, वहीं 3 विकेट भी झटके थे। वहीं, श्रेयस अय्यर 2022 आईपीएल सीजन में कोलकाता की टीम में 12.25 करोड़ रुपए में शामिल किए गए थे। श्रेयस ने 2022 के आईपीएल के 14 मैचों में 30.85 के एवरेज और 134.56 के स्ट्राइक रेट से 401 रन बनाए थे।

गुजरात टाइटंस की कप्तानी गिल को, क्या पंत को भी मिलेगी कप्तानी

गुजरात टाइटंस के कप्तान अब शुभमन गिल हैं, जो हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस के पाले में जाने के बाद पहली बार कप्तानी संभालेंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स टीम में कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर की वापसी हो चुकी है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स टीम की कमान ऋषभ पंत दोबारा संभाल सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत