न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शूटिंग में मेडलों की बौछार, मेन्स टीम ने शूटिंग में जीता गोल्ड, पलक ने व्यक्तिगत रूप से 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता स्वर्ण

चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे 19वें एशियाई खेल के छठे दिन भारतीय शूटर्स ने मेडलों की बौछार कर दी। दिन शुरू होते ही 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में पुरुष टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्ड अपने नाम किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 29 Sep 2023 2:46:06

शूटिंग में मेडलों की बौछार, मेन्स टीम ने शूटिंग में जीता गोल्ड, पलक ने व्यक्तिगत रूप से 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता स्वर्ण

नई दिल्ली। चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे 19वें एशियाई खेल के छठे दिन भारतीय शूटर्स ने मेडलों की बौछार कर दी। दिन शुरू होते ही 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में पुरुष टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्ड अपने नाम किया। वहीं महिला टीम ने 10 मीटर एयर राइफल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसी के साथ भारत के मेडलों की कुल संख्या 30 हो गई है। जिसमें 8 गोल्ड, 11 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

एशियन गेम्स 2023 का आज छठा दिन है और भारत ने 2 गोल्ड समेत 5 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। यह मेडल शूटिंग और टेनिस में आए हैं। शूटिंग में ईशा सिंह, दिव्या टीएस और पलक ने वीमेंस की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता तो वहीं इस जोड़ी में से पलक ने व्यक्तिगत रूप से 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। व्यक्तिगत रूप से ईशा सिंह ने भी महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल जीता। शूटिंग में भारत ने अभी तक कुल 15 मेडल जीत लिए हैं।

मेन्स टीम ने शूटिंग में जीता गोल्ड

महिला के अलावा शूटिंग में मेन्स टीम ने भी सिल्वर मेडल जीता है। पुरूषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस टीम में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (591), स्वप्निल कुसाले (591) और अखिल श्योराण (587) ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1769 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल नाम किया। वहीं इस स्पर्धा में चीन 1763 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा और सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस इवेंट में दक्षिण कोरिया को ब्रॉन्ज मेडल मिला। शूटिंग में ईशा सिंह 4 मेडल के साथ इन एशियन गेम्स की सबसे सफल एथलीट हैं।

महिला शूटिंग टीम का स्कोर

महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टीम वर्ग में 18 वर्ष की ईशा (579), पलक (577) और दिव्या टीएस (575) का कुल स्कोर 1731 रहा। इस स्पर्धा में चीन ने 1736 का स्कोर किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। चीनी ताइपै को इस इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल मिला। ईशा और पलक क्रमश: पांचवें और आठवें स्थान पर रहकर व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में पहुंची, जहां पलक को गोल्ड और ईशा को सिल्वर मेडल मिला। दिव्या दसवें स्थान पर रहने की वजह से 8 शूटर्स के फाइनल में जगह नहीं बना पाईं।

टेनिस में भी आया एक सिल्वर मेडल

एशियन गेम्स में एक सिल्वर मेडल टेनिस मेन्स डबल्स में भी आया। भारत की जोड़ी साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। चीनी ताइपे के जेसन और यू-हसिउ ने साकेत और रामकुमार को 6-4,6-4 से हराया। इसके अलावा मिक्स्ड डबल्स कैटेगरी में रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की जोड़ी सेमीफाइनल में चाइनीज ताइपे के खिलाड़ियों से दो-दो हाथ करेगी। इस जोड़ी का भी एक मेडल तय है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत