न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैच फिक्सिंग के घेरे में आए शोएब मलिक, एक ओवर में तीन नो बॉल, BPL कॉन्ट्रैक्ट खत्म

कुछ ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही है जिसमें बताया जा रहा है कि फॉर्च्यून बरिशाल ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खुलना टाइगर्स के खिलाफ पहले गेम के दौरान एक ओवर में तीन नो-बॉल फेंकने के बाद शोएब मलिक का अनुबंध समाप्त कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 26 Jan 2024 4:59:00

मैच फिक्सिंग के घेरे में आए शोएब मलिक, एक ओवर में तीन नो बॉल, BPL कॉन्ट्रैक्ट खत्म

सना जावेद से तीसरी शादी करने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक बुरी तरह फंस गए हैं। बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेल रहे मलिक का उनकी टीम ने कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है। मलिक पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा है।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। एक हफ्ते पहले उन्होंने मशहूर एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरा निकाह किया, जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा। इसके बाद वह चर्चा में बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान आए जब उन्होंने एक ओवर में तीन-तीन नो बॉल डाली। टी20 क्रिकेट के इतिहास में मलिक से पहले किसी भी स्पिनर ने एक ओवर में तीन नो बॉल नहीं डाली थी। उनकी इस घटना के बाद उन पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगने लगे और अब खबर ये आ रही है कि उनका बीपीएल कॉन्ट्रैक्ट मैच फिक्सिंग के संदेह के चलते रद्द कर दिया गया है।

कुछ ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही है जिसमें बताया जा रहा है कि फॉर्च्यून बरिशाल ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खुलना टाइगर्स के खिलाफ पहले गेम के दौरान एक ओवर में तीन नो-बॉल फेंकने के बाद शोएब मलिक का अनुबंध समाप्त कर दिया है।

सोशल मीडिया पर खबरें हैं कि फॉर्च्यून बरिशाल की टीम के मालिक मिज़ानुर रहमान ने इसकी पुष्टि भी की है।

गुरुवार को खबर आई थी कि शोएब मलिक बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के मौजूदा सीजन में आगे भाग नहीं लेंगे, उनकी फ्रेंचाइजी फॉर्च्यून बरिशल ने इसकी पुष्टि की है। एक आधिकारिक बयान में, फॉर्च्यून बरिशाल ने पुष्टि की कि मलिक व्यक्तिगत कारणों से दुबई के लिए उड़ान भरने के बाद बीपीएल के शेष मैचों में नहीं खेलेंगे।

22 जनवरी को शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में फॉर्च्यून बरिशाल और खुलना टाइगर्स के बीच हुए मैच के दौरान बरिशाल के कप्तान तमीम इकबाल ने मलिक को पावरप्ले में गेंदबाजी करने का मौका दिया। इस दौरान शाोएब मलिक ने एक ओवर में तीन नो-बॉल फेंके, जिसके कारण वह इस ओवर में काफी महंगे साबित हुए। एक ही ओवर में शोएब मलिक ने कुल 18 रन खर्च किए।

BPL में मलिक फॉर्च्यून बरिशल टीम से खेलते हैं, जिसकी कप्तानी तमीम इकबाल के हाथों में है। फॉर्च्युन बरिशाल ने हाल में एक मैच में पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 187 रन बनाए थे। इस दौरान मुश्फिकुर रहीम ने 68 रनों की पारी खेली। जब खुलना टाइगर्स टारगेट चेज करने उतरी, तो कप्तान तमीम ने पावरप्ले में ही शोएब मलिक से गेंदबाजी करवाई। इस दौरान मलिक काफी महंगे साबित हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल