न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर-रियाज पर इसलिए जमकर बरसे अख्तर, इधर-वकार बाएं हाथ के गेंदबाज की वापसी पर बोले...

रावलपिंडी एक्सप्रेस नाम से मशहूर पाकिस्तान के दाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने को लेकर बाएं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 06 Jul 2021 12:12:33

आमिर-रियाज पर इसलिए जमकर बरसे अख्तर, इधर-वकार बाएं हाथ के गेंदबाज की वापसी पर बोले...

रावलपिंडी एक्सप्रेस नाम से मशहूर पाकिस्तान के दाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने को लेकर बाएं हाथ के दो स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज पर जमकर बरसे। आमिर और रियाज ने टी20 व वनडे क्रिकेट पर ध्यान लगाने के लिए से टेस्ट को अलविदा कह दिया है।

45 वर्षीय अख्तर ने कहा कि अगर नीतियां मेरे हाथ में होती, तो मैं खिलाड़ियों से कहता कि आप पाकिस्तान के लिए खेलना चाहते हैं तो आपको टेस्ट खेलना ही होगा। मैं आपको मैनेज करूंगा, मैं आपको स्टार बनाऊंगा। मुझे एक साल में 12 टेस्ट चाहिए और साथ ही मैं तुम्हें प्रशिक्षण भी दूंगा। फिर भी अगर कोई खिलाड़ी जरूरी काम नहीं करता है तो उसे कोई केंद्रीय अनुबंध नहीं मिलेगा। अगर वे टेस्ट नहीं खेलना चाहते हैं, तो मैं उनसे कहूंगा कि वो टी20 क्रिकेट भी ना खेलें और घर जाकर आराम करें।

वकार ने कहा, आमिर एक बेहतरीन क्रिकेटर है लेकिन...

पाकिस्तान इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है जहां उसे वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है। इस बीच टीम के गेंदबाजी कोच पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने मोहम्मद आमिर की वापसी पर राय रखी है। वकार का मानना है कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आमिर के लिए घरेलू स्तर पर प्रभावशाली प्रदर्शन किए बिना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करना मुश्किल होगा। वकार ने इंग्लैंड से वीडियो कांफ्रेन्स के जरिए पत्रकारों से कहा कि निसंदेह आमिर बेहतरीन क्रिकेटर हैं लेकिन यदि वे संन्यास से वापसी नहीं करना चाहते और क्रिकेट खेलकर चयनकर्ताओं को प्रभावित नहीं करते तो फिर यह मुश्किल होगा। यह फ्रेंचाइजी क्रिकेट नहीं है और हर किसी को यह बात याद रखनी चाहिए।

आमिर ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में तोड़ा था भारत का सपना

उल्लेखनीय है कि आमिर ने वर्ष 2017 में इंग्लैंड में ही चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम का खिताबी जीत का अरमान तोड़ दिया था। उन्होंने कोहली-रोहित शर्मा सहित तीन विकेट चटकाए थे। आमिर को पाकिस्तान के बेहतरीन गेंदबाजों में गिना जाता है। फिक्सिंग में फंसने के बाद उनका करिअर पटरी पर से उतर गया था। बैन के बाद उन्होंने वापसी की थी लेकिन वे उस तरह के गेंदबाज नहीं रहे जिस तरह के पहले हुआ करते थे। आमिर के हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुख्य कार्यकारी वसीम खान से मिलने की सूचना थी, जिसके बाद उनकी अक्टूबर में टी20 विश्व कप से पहले वापसी की अटकलें लगाई जाने लगी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत