न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Third ODI : भारतीय कप्तान शिखर धवन ये बताए हार के कारण, जानें क्या बोले सूर्यकुमार और आविष्का

युवा शक्ति से लैस भारतीय टीम श्रीलंका का सूपड़ा साफ नहीं कर पाई। टीम इंडिया को शुक्रवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 24 Jul 2021 2:08:22

Third ODI : भारतीय कप्तान शिखर धवन ये बताए हार के कारण, जानें क्या बोले सूर्यकुमार और आविष्का

युवा शक्ति से लैस भारतीय टीम श्रीलंका का सूपड़ा साफ नहीं कर पाई। टीम इंडिया को शुक्रवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए तीसरे व अंतिम वनडे में तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। अब 25, 27 और 29 जुलाई को तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। तीसरे वनडे के बाद भारतीय कप्तान शिखर धवन ने कहा कि बारिश के कारण कुछ चीजें गड़बड़ा गईं।

हमने बीच के ओवर में लगातार विकेट गंवाए। हम जितने रन बनाना चाहते थे, उससे करीब 50 रन कम रह गए। मुझे खुशी है कि पांच खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया। सभी के प्रदर्शन ने प्रभावित किया। जिस तरह से हमने मैच में वापसी की, वह काफी अच्छी थी। आने वाली टी20 सीरीज के लिए पूरी टीम तैयार है।

मैन ऑफ द सीरीज रहे सूर्यकुमार यादव

इसी सीरीज में डेब्यू करने वाले भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने तीन पारियों में 124 रन बनाए। उनका औसत करीब 62 का रहा और स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा 122 का रहा। सूर्यकुमार ने कहा कि मैं पिछले 2-3 साल से अच्छा खेल रहा हूं। मैं पहले दो मैच में बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहता था, लेकिन कोई बात नहीं। टीम का माहौल काफी अच्छा और सकारात्मक है। अब टी20 सीरीज शुरू होनी है, इसके लिए सभी खिलाड़ी उत्साहित हैं। सूर्यकुमार आईपीएल में मुंबई इंडियंस के सदस्य हैं। इससे पहले वे केकेआर के लिए खेलते थे।

मैन ऑफ द मैच बने आविष्का फर्नांडो

अर्धशतक जमाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज आविष्का फर्नांडो को मैन ऑफ द मैच चुना गया। फर्नांडो ने कहा कि हमारी टीम ने दूसरे मैच में भी अच्छा खेल दिखाया था। अगर उस मैच को जीत जाते तो सीरीज भी जीत सकते थे। इंग्लैंड दौरे पर मैंने बल्लेबाजी पर काफी काम किया। हमारे पास एक युवा टीम है। आगे टीम और अच्छा प्रदर्शन करेगी। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने कहा कि हम ज्यादा क्रिकेट खेलेंगे और बेहतर होते जाएंगे। यह जीत हमारे लिए बड़ी है। काफी समय बाद हम अपने घर में भारत को हराने में कामयाब हुए हैं।

इस बीच सोशल मीडिया पर भारतीय कोच राहुल द्रविड़ और शनाका का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल जब मैच को बारिश के कारण रोक दिया गया था, तो इसी दौरान द्रविड़ दरियादिली दिखाते हुए शनाका को टिप्स देते दिखे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत