न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेटे जोरावर के जन्म दिन पर भावुक हुए शिखर धवन, लिखा इमोशनल पोस्ट

धवन के बेटे जोरावर का आज जन्मदिन है, लेकिन वे एक साल से अपने बेटे से नहीं मिले हैं। ऐसे में शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए एक भाविक पोस्ट शेयर किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 26 Dec 2023 6:59:42

बेटे जोरावर के जन्म दिन पर भावुक हुए शिखर धवन, लिखा इमोशनल पोस्ट

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन खेल के साथ-साथ अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। वे इन दिनों भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। साथ ही निजी जिंदगी में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा रहा है। धवन के बेटे जोरावर का आज जन्मदिन है, लेकिन वे एक साल से अपने बेटे से नहीं मिले हैं। ऐसे में शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए एक भाविक पोस्ट शेयर किया है।

धवन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'आपको व्यक्तिगत रूप से देखे हुए एक साल हो गया है और अब लगभग तीन महीने से, मुझे हर जगह से ब्लॉक कर दिया गया है। मैं मेरे बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए उसी तस्वीर को पोस्ट कर रहा हूं। भले ही मैं आपसे सीधे नहीं जुड़ सकता, लेकिन मैं टेलीपैथी के माध्यम से आपसे जुड़ता हूं। मुझे आप पर बहुत गर्व है और मुझे पता है कि आप बहुत अच्छा कर रहे हैं और अच्छी तरह से बढ़ रहे हैं।'

शिखर धवन ने आगे लिखा, 'पापा हमेशा तुम्हें याद करते हैं और तुमसे प्यार करते हैं। वह हमेशा सकारात्मक रहते हैं, मुस्कुराते हुए उस समय का इंतजार करते हैं जब हम ईश्वर की कृपा से दोबारा मिलेंगे। शरारती बनो, लेकिन खतरनाक नहीं, दाता बनो, विनम्र, दयालु, धैर्यवान और मजबूत बनो। आपको ना देख पाने के बावजूद, मैं लगभग हर दिन आपको संदेश लिखता हूं, आपकी भलाई और दैनिक जीवन के बारे में पूछता हूं, साझा करता हूं कि मैं क्या कर रहा हूं और मेरे जीवन में क्या नया है। जोरा मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।'

गौरतलब है कि इस साल दिल्ली की एक अदालत ने धवन को उनकी पत्नी आयशा धवन द्वारा की गई 'क्रूरता' के आधार पर तलाक दे दिया था। अदालत ने धवन को भारत और ऑस्ट्रेलिया में अपने बेटे से अनिवार्य रूप से मिलने का अधिकार भी दिया। भारतीय क्रिकेटर ने आयशा पर आरोप लगाए थे कि वे उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करती हैं और उनसे खूब सारे पैसे भी ले चुकी है। धवन का कहना था कि आयशा उनसे कभी अपनी पहली शादी से हुई बेटियों की परवरिश के लिए तो कभी बेटे जोरावर की परवरिश के लिए करोड़ों रुपये लिए हैं। शिखर का आरोप ये भी था कि आयशा ने उनके पैसे से ऑस्ट्रेलिया में प्रॉपर्टी भी खरीदी है, लेकिन इस पर शिखर धवन का अधिकार नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत