Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एशियन गेम्स 2023: शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, 19 साल की उम्र में किया यह कमाल

बारिश की वजह से यह मैच पूरा नहीं खेला जा सका और टीम इंडिया ने इस मैच में 15 ओवर में 2 विकेट पर 173 रन बना डाले। इसके जवाब में मलेशिया कि टीम दो गेंदों पर एक ही रन बना पाई और इसके बाद बारिश की वजह से मैच नहीं खेला जा सका।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 21 Sep 2023 9:13:44

एशियन गेम्स 2023: शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, 19 साल की उम्र में किया यह कमाल

एशियन गेम्स 2023 के पहले मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के साथ हुआ और इस मैच में भारतीय टीम को जीत तो नहीं मिली, लेकिन यह टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। बारिश की वजह से यह मैच पूरा नहीं खेला जा सका और टीम इंडिया ने इस मैच में 15 ओवर में 2 विकेट पर 173 रन बना डाले। इसके जवाब में मलेशिया कि टीम दो गेंदों पर एक ही रन बना पाई और इसके बाद बारिश की वजह से मैच नहीं खेला जा सका। भारत को मलेशिया के मुकाबले शीर्ष वरीयता मिली थी और इसके आधार पर यह टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।

इस मैच में भारत की बल्लेबाजी काफी शानदार रही और 15 ओवर में ही इस टीम ने 173 रन मलेशिया के खिलाफ ठोक डाले। पहले विकेट के लिए कप्तान स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बीच 57 रन की साझेदारी हुई, लेकिन मंधाना इसके बाद 16 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हो गईं। दूसरे विकेट के लिए शेफानी ने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ 86 रन की साझेदारी की और फिर आउट हो गईं। इसके बाद जेमिमा 47 रन बनाकर जबकि रिचा घोष 21 रन बनाकर नाबाद रहीं।
इस मैच में शेफाली वर्मा ने इतिहास रचा और वह एशियन गेम्स में भारत की तरफ से पहला अर्धशतक लगाने वाली बल्लेबाज बनीं। शेफाली वर्मा ने इस मुकाबले में 39 गेंदों पर 5 छक्के और 4 चौकों की मदद से 67 रन की शानदार पारी खेली। इन 5 छक्कों की मदद से शेफाली वर्मा ने वह वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला जो इससे पहले बड़े-बड़े दिग्गज नहीं बना पाए थे। शेफाली वर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में (पुरुष और महिला को मिलाकर) सबसे कम उम्र में 50 छक्के लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने 19 साल की उम्र में यह कमाल किया और रहमानुल्लाह गुरबाज का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 20 साल की उम्र में यह उपलब्धि अपने नाम किया था। शेफाली वर्मा ने 60 टी20 मैचों में अब तक 53 छक्के लगाए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology