न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शार्दुल ठाकुर हुए फिट, इनके हिसाब से भारत जीत सकता है तीसरा टेस्ट, इंडीज के खिलाफ पाक का पलड़ा भारी

लीड्स के हेडिंग्ले में 25 अगस्त से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की सीरीज का तीसरा टेस्ट शुरू होगा। भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। भारत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 24 Aug 2021 11:33:24

शार्दुल ठाकुर हुए फिट, इनके हिसाब से भारत जीत सकता है तीसरा टेस्ट, इंडीज के खिलाफ पाक का पलड़ा भारी

लीड्स के हेडिंग्ले में 25 अगस्त से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की सीरीज का तीसरा टेस्ट शुरू होगा। भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। भारत के लिए एक और सुखद खबर ये है कि दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर पूरी तरह से फिट हो गए हैं। उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने वर्चुअल मीडिया वार्ता में कहा कि शार्दुल फिट हैं और चयन के लिए तैयार हैं।

हमें बस देखना होगा कि हम किस संयोजन के साथ उतरेंगे। रहाणे ने रोटेशन नीति की संभावना को खारिज करते हुए कहा कि सभी तेज गेंदबाजों को दूसरे टेस्ट के बाद अच्छा ब्रेक मिला है, जो 16 अगस्त को खत्म हुआ था। वे खेलने के लिए तैयार हैं। वे खेलना चाहते हैं जो अच्छा संकेत है। शार्दुल ट्रेंटब्रिज (नॉटिंघम) में हुए पहले टेस्ट में चोटिल हो गए थे। लॉर्ड्स में उनकी जगह ईशांत शर्मा को लाया गया और उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया।

सिराज पैदा कर सकते हैं बड़ा अंतर : पनेसर

इंग्लैंड के बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर का मानना है कि भारतीय टीम तीसरा टेस्ट जीत सकती है। पनेसर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि हेडिंग्ले जो रूट और जॉनी बेयरस्टॉ का होम ग्राउंड है। भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार क्रिकेट खेला, लेकिन वो लीड्स में बड़े चैलेंज का सामना कर सकते हैं। हालांकि टीम इंडिया ने ऐसी ही गेंदबाजी की तो वो सीरीज जीत जाएगी। रूट से पार पाने पर जीत संभव है। सिराज इंग्लैंड के लिए बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं। सिराज ने उनके लिए चीजों को मुश्किल कर दिया है। बल्लेबाजों के लिए सिराज को अच्छी तरह समझ पाना कठिन हो गया है। इंग्लैंड अगर सीरीज बचाना चाहता है तो उसे बेन स्टोक्स की बहुत जरूरत है। इंग्लैंड उन्हें बुरी तरह मिस कर रहा है। अगर स्टोक्स होते तो समीकरण अलग होते।

अंतिम दिन इंडीज को जीत के लिए चाहिए 280 रन

जमैका में वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी सीरीज का दूसरा व अंतिम टेस्ट पूरी तरह से पाकिस्तान की मुट्ठी में है। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी फवाद आलम के नाबाद 124 रन की बदौलत 9 विकेट पर 302 रन बनाकर घोषित की। जवाब में मेजबान इंडीज की पहली पारी 150 रन पर ही सिमट गई। शाहीन आफरीदी ने 51 रन पर छह विकेट चटकाए। इसके बाद पाकिस्तान ने दूसरी पारी 6 विकेट पर 176 रन बनाकर घोषित कर कैरेबियाई टीम को 329 रन का लक्ष्य दिया। इंडीज ने सोमवार को चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में एक विकेट पर 49 रन बना लिए। उसे अंतिम दिन 280 रन की और दरकार रहेगी। इंडीज के ओपनर कायरन पावेल (23) पैवेलियन लौट गए। जमैका में सर्वाधिक रन चेज 212 रन का है, जो इंडीज ने ही श्रीलंका के खिलाफ किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत