न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के लिए परेशानी का सबब बन सकता है शमी का नहीं खेलना, साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड है दमदार

भारत ने क्रिकेट के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसकी धरती पर कभी कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 14 Dec 2023 6:23:36

भारत के लिए परेशानी का सबब बन सकता है शमी का नहीं खेलना, साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड है दमदार

भारत ने क्रिकेट के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसकी धरती पर कभी कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। विश्व कप 2023 में भारत के प्रदर्शन को देखने के बाद यह आशा बंधी थी कि अबकी बार रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज में विजयश्री प्राप्त करने में कामयाब हो जाएगी। लेकिन टीम इंडिया के इस अभियान में एक बड़ा झटका टेस्ट सीरीज से पहले ही लग गया है। दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टखने की चोट से जूझ रहे हैं और उनका प्रोटियाज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना संदिग्ध है साथ ही वह शायद ही साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएं।

साउथ अफ्रीकी पिच पर शमी कर सकते थे कमाल

क्रिकबज की जो रिपोर्ट सामने आई है उसके मुताबिक शमी अब भी टखने की चोट से जूझ रहे हैं और वह साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलने वाली टीम के साथ वहां के लिए उड़ान नहीं भरेंगे। अगर शमी प्रोटियाज के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलते हैं तो यह भारत के लिए मुसीबत बढ़ाने वाली बात होगी। दरअसल शमी का ट्रैक रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के खिलाफ और वहां की धरती पर गजब का रहा है। यही नहीं साउथ अफ्रीकी पिच पर शमी भारत के लिए बड़े ही शानदार साबित होते। वहां कि मुश्किल और उछालभरी पिच पर शमी की गेंद विरोधी बल्लेबाजों को खूब परेशान करती है और वह विकेट भी जमकर निकालते हैं।

शमी की खासियत है कि वह नए साथ ही पुराने गेंद से भी रिवर्स स्विंग प्राप्त कर लेते हैं साथ ही विकेट निकालने में भी वह माहिर हैं जो वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान दिखा भी था। साउथ अफ्रीका की पिच उनकी गेंदबाजी के लिए पूरी तरह से मुफीद है जहां वह विरोधी टीम के लिए घातक साबित होते। अब इस टीम के खिलाफ टेस्ट में उनकी गेंदबाजी की बात करें तो सबसे पहले उनके इकॉनामी रेट पर ध्यान दें। उन्होंने इस टीम के खिलाफ अब तक खेले 11 मैचों की 22 पारियों में महज 2.99 की इकॉनामी रेट के साथ गेंदबाजी की है और कुल 48 विकेट लिए हैं।

शमी का टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक इनिंग में बेस्ट गेंदबाजी 28 रन देकर 5 विकेट रहा है तो वहीं एक मैच में 107 रन देकर उन्होंने 5 विकेट लिए हैं। इस टीम के खिलाफ उन्होंने 3 बार फाइफर लेने का भी कमाल किया है। वहीं साउथ अफ्रीकी धरती पर उनके टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने वहां खेले 8 मैचों की 16 पारियों में 35 विकेट लिए हैं और उनका बेस्ट में बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन भी साउथ अफ्रीका की धरती पर ही रहा है। वहां पर टेस्ट में उनका इकॉनामी रेट 3.12 का रहा है जो काफी शानदार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत