न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाकिब अल हसन ने संन्यास पर कही यह बड़ी बात, जाफना किंग्स ने लगातार दूसरे साल जीती लंका प्रीमियर लीग

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन जल्द ही क्रिकेट के किसी एक फॉर्मेट से संन्यास लेने की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Dec 2021 12:20:45

शाकिब अल हसन ने संन्यास पर कही यह बड़ी बात, जाफना किंग्स ने लगातार दूसरे साल जीती लंका प्रीमियर लीग

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन जल्द ही क्रिकेट के किसी एक फॉर्मेट से संन्यास लेने की तैयारी में हैं। वर्ष 2006 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले शाकिब बायो बबल के कारण ऐसा सोच रहे हैं। शाकिब ने ढाका में एक टीवी चैनल एनटीवी से बातचीत के दौरान कहा कि बायो बबल मेरे लिए एक जेल की तरह है और इससे परिवार के साथ संबंधों पर गहरा असर पड़ता है। मुझे पता है कि किस फॉर्मेट को महत्व या प्राथमिकता देनी है। मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट के बारे में सोचने का समय आ गया है। ये सच्चाई है। मैं टेस्ट खेलूंगा या नहीं, और अगर मैं खेलता भी हूं तो मैं कैसे सभी फॉर्मेट में खेलूंगा।

मुझे इस बात पर भी विचार करने की जरूरत है कि क्या मुझे वनडे में खेलने की जरूरत है। मेरे पास कोई अन्य विकल्प नहीं है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मैं टेस्ट से संन्यास लूंगा। ऐसा भी हो सकता है कि मैं अगले टी20 विश्व कप के बाद इस फॉर्मेट में खेलना बंद कर दूं। मैं टेस्ट और वनडे खेल सकता हूं। तीन फॉर्मेट में खेलना लगभग असंभव है। मैं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ प्लान बनाऊंगा और फिर आगे बढ़ूंगा। 34 वर्षीय शाकिब ने अब तक 59 टेस्ट, 215 वनडे और 94 टी20 में कुल 699 विकेट लेने के साथ 12523 रन बनाए हैं।

shakib al hasan,lanka premier league,bangladesh,lpl,shoaib malik,avishka fernando,sports news in hindi

जाफना ने फाइनल में गाले ग्लैडिएटर्स को हराया, मलिक का हरफनमौला खेल

जाफना किंग्स ने लगातार दूसरी बार लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) का खिताब अपने नाम कर लिया। उसने गुरुवार (23 दिसंबर) की रात हम्बनतोता के महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में गाले ग्लैडिएटर्स को 23 रन से मात दी। उसने पिछले साल भी गाले ग्लैडिएटर्स को 53 रन से हरा खिताब पर कब्जा जमाया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जाफना किंग्स ने 3 विकेट पर 201 रन बनाए। जाफना के ओपनर अविष्का फर्नांडो (63) और रहमानुल्लाह गुरबाज (35) ने पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े। गुरबाज 35 रन बनाकर आउट हुए। कोहलर कैडमोर ने भी फर्नांडो के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की।

शोएब मलिक ने 11 गेंद पर 23 रन बनाए। कैडमोर 41 गेंद में 57 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान थिसारा परेरा ने 9 गेंद पर नाबाद 17 रन की पारी खेली। जवाब में गाले 9 विकेट पर 178 रन ही बना सका। ओपनर कुशल मेंडिस और दानुष्का गुनातिलका ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े। गुनातिलका 21 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए। कुशल (39) के आउट होने के बाद गाले की स्थिति खराब हो गई। हसरंगा और चतुरंगा डिसिल्वा ने 2-2 विकेट झटके। शोएब ने 3 ओवर में 12 रन ही दिए। जाफना किंग्स के अविष्का फर्नांडो प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत