न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एशिया कप से पहले शाहीन अफरीदी का धमाका, विकेटों में जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ा

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए ट्राई सीरीज के मुकाबले में शाहीन ने घातक गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को परेशान कर दिया और अब उन्होंने भारत के जसप्रीत बुमराह को भी पीछे छोड़ दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 30 Aug 2025 2:49:32

एशिया कप से पहले शाहीन अफरीदी का धमाका, विकेटों में जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ा

पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने एशिया कप से पहले ही जोरदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींच लिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए ट्राई सीरीज के मुकाबले में शाहीन ने घातक गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को परेशान कर दिया और अब उन्होंने भारत के जसप्रीत बुमराह को भी पीछे छोड़ दिया है।

शाहीन का कमाल और बुमराह से आगे निकले

अफगानिस्तान के खिलाफ शाहीन ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट झटके और पाकिस्तान को 39 रनों से जीत दिलाई। इस प्रदर्शन के साथ ही शाहीन ने टी20 में कुल 314 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह अब 225 मैचों में यह आंकड़ा छू चुके हैं। उनका औसत 20.97 और इकोनॉमी 7.93 की रही है।

दूसरी ओर, जसप्रीत बुमराह के नाम अभी तक 245 मैचों में 313 विकेट हैं। हालांकि औसत (20.22) और इकोनॉमी (6.88) के मामले में बुमराह शाहीन से बेहतर हैं।

मैच का हाल

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए। सलमान आगा ने 36 गेंदों पर नाबाद 53 रन जड़े।

जवाब में अफगानिस्तान के बल्लेबाज पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए। हारिस रऊफ ने 4 विकेट लिए जबकि कप्तान राशिद खान ने 16 गेंदों पर 39 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके बावजूद अफगानिस्तान की टीम 143 रन पर सिमट गई।

एशिया कप से पहले बढ़ा उत्साह

यह प्रदर्शन पाकिस्तान के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, क्योंकि एशिया कप से पहले शाहीन अफरीदी का लय में आना टीम की गेंदबाजी को मजबूती देगा। वहीं, भारतीय फैंस की नजर अब जसप्रीत बुमराह पर होगी, जो एशिया कप में टीम इंडिया के लिए उतरने वाले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत