न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शेफाली और स्नेह जून की बेस्ट महिला क्रिकेटर अवार्ड के लिए नामित, पुरुष वर्ग में हैं ये तीन दावेदार

भारत की दाएं हाथ की आक्रामक युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा और ऑलराउंडर स्नेह राणा को इंग्लैंड के मौजूदा दौरे पर बेहतरीन प्रदर्शन के ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 07 Jul 2021 8:28:51

शेफाली और स्नेह जून की बेस्ट महिला क्रिकेटर अवार्ड के लिए नामित, पुरुष वर्ग में हैं ये तीन दावेदार

भारत की दाएं हाथ की आक्रामक युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा और ऑलराउंडर स्नेह राणा को इंग्लैंड के मौजूदा दौरे पर बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के जून महीने की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी अवार्ड के लिए नामित किया गया है। इस वर्ग में इंग्लैंड की बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन इन दोनों भारतीयों को चुनौती देंगी।

पुरुष वर्ग में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और हरफनमौला काइल जेमीसन के साथ दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर व बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को नामित किया गया है। 17 साल की शेफाली ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार टेस्ट डेब्यू करते हुए 96 और 63 रन की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। शेफाली पदार्पण टेस्ट की दोनों पारियों में फिफ्टी जमाने वाली भारत की पहली और दुनिया की चौथी क्रिकेटर बनीं।

नर्वस नाइंटीज की शिकार हो गई थीं शेफाली

शेफाली पहली पारी में भले ही नर्वस नाइंटीज की शिकार हो गई थीं, लेकिन इसके बावजूद उनका स्कोर डेब्यू करते हुए किसी भारतीय महिला का टॉप स्कोर है। उन्होंने दो वनडे में 85.50 के स्ट्राइक रेट से 59 रन भी बनाए। ऑलराउंडर स्नेह ने भी ब्रिस्टल में यादगार टेस्ट पदार्पण करते हुए दूसरी पारी में 154 गेंदों में नाबाद 80 रन बनाए, जिससे भारत टेस्ट ड्रॉ कराने में सफल रहा। उन्होंने चार विकेट भी चटकाए। साथ ही एक वनडे में 43 रन देकर एक विकेट लिया।

पुरुषों में कॉनवे, जेमीसन और कॉक में है टक्कर

पुरुष वर्ग में कॉनवे ने जून में क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले ऐतिहासिक लार्ड्स मैदान पर डेब्यू करते हुए दोहरा शतक जड़ा। उन्होंने अगले दो टेस्ट में दो अर्धशतक जड़े जिसमें भारत के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल भी शामिल है। दूसरी ओर, जेमीसन ने डब्ल्यूटीसी फाइनल में दोनों पारियों में विराट कोहली को आउट करने के साथ सात विकेट झटके। कॉक का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा था। वे वेस्टइंडीज के खिलाफ उसी के घर में खेली गई टेस्ट सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। टी20 में भी उनका तगड़ा प्रदर्शन था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत