न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चयनकर्ताओं ने खत्म किया इन 5 खिलाड़ियों का करियर, जल्द कर सकते हैं संन्यास की घोषणा

BCCI ने इस चयन प्रक्रिया में टीम इंडिया के 5 ऐसे खिलाड़ियों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है जो कभी टीम इंडिया का अहम हिस्सा रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 05 Dec 2023 1:41:41

चयनकर्ताओं ने खत्म किया इन 5 खिलाड़ियों का करियर, जल्द कर सकते हैं संन्यास की घोषणा

विश्व कप 2023 में खिताब से वंचित रहने वाली भारतीय क्रिकेट टीम में अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बदलाव की शुरूआत कर दी है। हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चयनकर्ताओं ने साउथ अफ्रीका के दौरे के लिए टी20, वनडे और टेस्ट तीनों फॉर्मेट की सीरीज को लेकर तीन अलग-अलग टीमों का चयन किया है। इसके साथ ही उसने इन टीमों की जिम्मेदारी अलग-अलग कप्तानों को सौंपी है। टेस्ट टीम की कमान जहाँ रोहित शर्मा को दी गई है, वहीं वनडे की कप्तानी के एल राहुल को और टी-20 की सूर्य कुमार यादव को सौंपी गई है। सूर्य कुमार यादव की कप्तानी में भारत ने हाल ही आस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज को 4-1 से जीता है।

दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए BCCI ने कुल मिला 32 खिलाड़ियों का चयन किया है। इन 32 खिलाड़ियों में सिर्फ तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जो तीनों फार्मेट में अपनी जगह बनाने में सफल हुए हैं। BCCI ने तीनों टीमों में युवाओं को चुना है। उम्र दराज खिलाड़ियों में सिर्फ दो खिलाड़ी—रोहित शर्मा और विराट कोहली—शामिल हैं। इन्हें भी सिर्फ टेस्ट टीम में चुना गया है।

BCCI ने इस चयन प्रक्रिया में टीम इंडिया के 5 ऐसे खिलाड़ियों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है जो कभी टीम इंडिया का अहम हिस्सा रहे हैं। जिन्होंने अपने प्रदर्शन से टीम को कई मैचों में विजय श्री दिलाने में भूमिका निभाई है। इन 5 खिलाड़ियों की लम्बे समय से अवहेलना की जा रही है। बड़ी संख्या में युवाओं के चयन से अब इन पांच खिलाड़ियों का करियर अब खत्म होता नजर आ रहा है। अब टीम इंडिया में इन खिलाडि़यों की वापसी लगभग असंभव है।

अजिंक्य रहाणे

इन खिलाडि़यों की सूची में पहला नाम अजिंक्य रहाणे है। टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के उप-कप्तान की भूमिका निभा चुके रहाणे ने कई बार शानदार पारियां खेलकर टीम को मुश्किल से उबारकर जीत दिलाई है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में रहाणे ने 89 और 46 रनों की पारियां खेलीं, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वह फ्लॉप रहे। उसके बाद से उन्हें मौका नहीं मिल सका है। जबकि वनडे और टी20 टीम से वह कई वर्षों से बाहर हैं। अब उनकी टीम इंडिया में वापसी असंभव हो गई है।

चेतेश्वर पुजारा

भारत की टेस्ट टीम में नंबर-3 की अहम जिम्मेदारी निभाने वाले चेतेश्वर पुजारा को दीवार माना जाता रहा, लेकिन पिछले समय से पुजारा का बल्ला खामोश है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल पुजारा दोनों पारियों में फ्लॉप रहे। वहीं, पिछले 14 टेस्ट में पुजारा ने 28.58 की औसत से 686 रन बनाए। इस कारण सेलेक्टर्स ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया है। उनकी जगह युवाओं को तरजीह दी जा रही है। अब टीम इंडिया में उनकी वापसी भी नामुमकिन के समान है।

दिनेश कार्तिक

इस लिस्ट में तीसरा नाम दिनेश कार्तिक का है। कई सालों तक भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले दिनेश कार्तिक को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। हालांकि अभी तक उन्होंने संन्यास का ऐलान नहीं किया है, लेकिन अब टीम इंडिया के किसी भी फॉर्मेट में उनकी वापसी असंभव है। उन्हें टी20 टीम में अच्छा फिनिशर माना जाता था, लेकिन अब ये जगह रिंकू सिंह ने ले ली है।

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार भी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। कुछ वर्षों से वनडे टीम से बाहर है तो टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से टी20 टीम में भी जगह नहीं मिल रही है। टीम इंडिया में चयनकर्ता शमी, सिराज और बुमराह के साथ मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और आवेश खान जैसे गेंदबाजों की ओर देख रहे हैं। ऐसे भुवी की वापसी भी अब बेहद मुश्किल है।

पृथ्वी शॉ

इस सूची में पांचवां नाम पृथ्वी शॉ का है। पृथ्वी के क्रिकेट करियर का अंदाज बेहद शानदार रहा। लेकिन, एक बार फॉर्म जाने के बाद वह कोई सुधार नहीं कर सके। पृथ्वी शॉ ने शुभमन गिल के साथ खेला है और वह अंडर-19 वर्ल्ड कप में गिल के कप्तान भी रह चुके हैं, लेकिन गिल अब तीनों फॉर्मेट में महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। अब पृथ्वी का करियर खत्म होने की कगार पर है। हालांकि आईपीएल 2024 में एक बार फिर उनके पास खुद को साबित करने का मौका होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत