Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यूरो कप : यहां देखें-टूर्नामेंट के अब तक के नतीजे, ऑस्ट्रिया ने पहली बार बनाई नॉकआउट में जगह

क्रिस्टोफ बाउमगार्टनेर के गोल की मदद से ऑस्ट्रिया ने यूक्रेन को हराकर पहली बार यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के नॉकआउट ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Jun 2021 12:10:13

यूरो कप : यहां देखें-टूर्नामेंट के अब तक के नतीजे, ऑस्ट्रिया ने पहली बार बनाई नॉकआउट में जगह

बुखारेस्ट (रोमानिया)। क्रिस्टोफ बाउमगार्टनेर के गोल की मदद से ऑस्ट्रिया ने यूक्रेन को हराकर पहली बार यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के नॉकआउट राउंड में जगह बना ली। जीत के हीरो क्रिस्टोफ 17वें मिनट में इलिया जबारनी से टकरा गए थे और उन्हें डॉक्टरों की सहायता लेनी पड़ी। चार मिनट बाद ही उन्होंने कप्तान डेविड अलाबा से मिले क्रॉस पर गोल दाग दिया।

हालांकि चोट में आराम नहीं मिलने से उन्हें 32वें मिनट में मैदान छोड़ना पड़ा। कोच ने बाद में बताया कि क्रिस्टोफ की हालत ठीक है। ऑस्ट्रिया को वर्ष 2008 और 2016 में आयोजित यूरो कप में एक भी जीत नहीं मिली थी। उसने कुल छह मैच में दो ड्रॉ खेलकर एक ही गोल किया था। हालांकि इस बार ऑस्ट्रिया का एक और मैच बचा है।

ओवरऑल बात करें तो प्री क्वार्टर फाइनल (अंतिम-16) से पहले अब यूरो कप में 6 ही मैच क्रोएशिया वि. स्कॉटलैंड, चेक गणराज्य वि. इंग्लैंड, स्वीडन वि. पोलैंड, स्पेन वि. स्लोवाकिया, पुर्तगाल वि. फ्रांस और जर्मनी वि. हंगरी शेष हैं। ऑस्ट्रिया के साथ वेल्स, डेनमार्क, इटली, नीदरलैंड्स और बेल्जियम भी अंतिम-16 में पहुंच चुके हैं।
फुटबॉल के दीवानों के लिए हम लेकर आए हैं यूरो कप के हर मैच के रिजल्ट, देखें :-

ग्रुप ए

इटली ने तुर्की को 3-1 से हराया

वेल्स-स्विट्जरलैंड का मैच 1-1 से ड्रॉ

वेल्स ने तुर्की को 2-0 से हराया

इटली ने स्विट्जरलैंड को 3-0 से हराया

स्विट्जरलैंड ने तुर्की को 3-1 से हराया

इटली ने वेल्स को 1-0 से हराया

ग्रुप बी

फिनलैंड ने डेनमार्क को 1-0 से हराया

बेल्जियम ने रूस को 3-0 से हराया

रूस ने फिनलैंड को 1-0 से हराया

बेल्जियम ने डेनमार्क को 2-1 से हराया

डेनमार्क ने रूस को 4-1 से हराया

बेल्जियम ने फिनलैंड को 2-0 से हराया

ग्रुप सी

ऑस्ट्रिया ने नॉर्थ मैसिडोनिया को 3-1 से हराया

नीदरलैंड्स ने यूक्रेन को 3-2 से हराया

यूक्रेन ने नॉर्थ मैसिडोनिया को 2-1 से हराया

नीदरलैंड्स ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

नीदरलैंड्स ने नॉर्थ मैसिडोनिया को 3-0 से हराया

ऑस्ट्रिया ने यूक्रेन को 1-0 से हराया


ग्रुप डी

इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 1-0 से हराया

चेक गणराज्य ने स्कॉटलैंड को 2-0 से हराया

क्रोएशिया और चेक गणराज्य का मैच 1-1 से ड्रॉ

इंग्लैंड और स्कॉटलैंड का मैच 0-0 से ड्रॉ

ग्रुप ई

स्लोवाकिया ने पोलैंड को 2-1 से हराया

स्पेन और स्वीडन का मैच 0-0 से ड्रॉ

स्वीडन ने स्लोवाकिया को 1-0 से हराया

स्पेन और पोलैंड का मैच 1-1 से ड्रॉ

ग्रुप एफ

पुर्तगाल ने हंगरी को 3-0 से हराया

फ्रांस ने जर्मनी को 1-0 से हराया

हंगरी और फ्रांस का मैच 1-1 से ड्रॉ

जर्मनी ने पुर्तगाल को 4-2 से हराया

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
एनीमिया का मतलब हमेशा आयरन की कमी नहीं, इन वजहों से भी खून में कम हो सकता है हीमोग्लोबिन
एनीमिया का मतलब हमेशा आयरन की कमी नहीं, इन वजहों से भी खून में कम हो सकता है हीमोग्लोबिन
Winter Skincare Tips: सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 6 तरीके
Winter Skincare Tips: सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 6 तरीके
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
सर्दियों में बिना हीटर घर गर्म रखने के तरीके
सर्दियों में बिना हीटर घर गर्म रखने के तरीके
astrology