न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

संदिग्ध पैकेज से बर्मिंघम में हड़कंप, टीम इंडिया को होटल में किया गया बंद; एजबेस्टन बना किला

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से एक दिन पहले मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सेंटेनरी स्क्वायर में एक संदिग्ध पैकेज मिलने की सूचना पर सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल हरकत में आकर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 02 Jul 2025 12:47:06

संदिग्ध पैकेज से बर्मिंघम में हड़कंप, टीम इंडिया को होटल में किया गया बंद; एजबेस्टन बना किला

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से एक दिन पहले मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सेंटेनरी स्क्वायर में एक संदिग्ध पैकेज मिलने की सूचना पर सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल हरकत में आकर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। भारतीय क्रिकेट टीम को होटल में ही रोक दिया गया और पूरे एजबेस्टन स्टेडियम को किले में तब्दील कर दिया गया। हालांकि पुलिस ने बाद में हालात को काबू में बताया और टेस्ट मैच पर किसी प्रकार के खतरे से इनकार किया।

संदिग्ध पैकेज से मचा हड़कंप, खिलाड़ियों को तुरंत होटल भेजा गया

मंगलवार को जब टीम इंडिया अभ्यास सत्र में थी, उसी दौरान बर्मिंघम सिटी सेंटर स्थित सेंटेनरी स्क्वायर से संदिग्ध पैकेज की सूचना मिली। बर्मिंघम पुलिस ने तुरंत क्षेत्र में अलर्ट घोषित कर दिया और आसपास की कई इमारतों को खाली करा लिया गया। जैसे ही यह सूचना मिली, टीम इंडिया के खिलाड़ियों को तत्काल उनके होटल भेज दिया गया और उन्हें सख्त निर्देश दिए गए कि वे होटल से बाहर न निकलें। सुरक्षा बढ़ा दी गई और होटल के आसपास पुलिस की तैनाती की गई।

सिर्फ 8 खिलाड़ी थे ऑप्शनल सेशन में मौजूद

टीम इंडिया का मंगलवार को वैकल्पिक अभ्यास सत्र था, जिसमें कप्तान शुभमन गिल सहित केवल आठ खिलाड़ी शामिल हुए थे। उसी दौरान उन्हें अचानक अभ्यास छोड़कर होटल लौटने के लिए कहा गया। सुरक्षा एजेंसियों ने होटल और उसके आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर दी।

बर्मिंघम पुलिस का आधिकारिक बयान

बर्मिंघम सिटी पुलिस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए बताया, “हमें दोपहर करीब 3 बजे सेंटेनरी स्क्वायर के पास संदिग्ध पैकेज की सूचना मिली। एहतियात के तौर पर आसपास की कई इमारतों को खाली कराया गया है और उस क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी गई है। सुरक्षा जांच जारी है।”

क्या दूसरा टेस्ट मैच खतरे में है?

न्यूज़18 की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय पुलिस ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताया है। सूत्रों के अनुसार, भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट पर किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं है। यह पूरी कार्रवाई सिर्फ सावधानी के तौर पर की गई थी ताकि कोई अनहोनी न हो। मैच तय कार्यक्रम के अनुसार ही खेला जाएगा।

खिलाड़ियों की सोशल मीडिया मौजूदगी और घूमने का शौक

गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे के दौरान भारतीय खिलाड़ी अकसर अपने होटल के आस-पास के क्षेत्रों में घूमते देखे गए हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी साझा की थीं। लीड्स में भी कुछ खिलाड़ी फुर्सत के समय बाहर निकले थे। लेकिन बर्मिंघम की घटना के बाद अब खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है।

हालांकि संदिग्ध पैकेज की वजह से कुछ समय के लिए बर्मिंघम में दहशत का माहौल बन गया, लेकिन सुरक्षा बलों की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। टीम इंडिया के खिलाड़ियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और एजबेस्टन टेस्ट मैच भी अपने तय समय पर होगा। फिलहाल बर्मिंघम में हाई अलर्ट की स्थिति बनी हुई है और सुरक्षा एजेंसियां चौकसी बनाए हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?