न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉर्ड्स टेस्ट : आंकड़ों में कमजोर है टीम इंडिया, तिलिस्म तोड़ने की चुनौती, पुजारा फॉर्म दिखाने को आतुर!

भारत और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट का मक्का माने जाने वाले ऐतिहासिक लॉर्डस् स्टेडियम में गुरुवार (12 अगस्त) से पांच मैच की सीरीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 12 Aug 2021 2:04:13

लॉर्ड्स टेस्ट : आंकड़ों में कमजोर है टीम इंडिया, तिलिस्म तोड़ने की चुनौती, पुजारा फॉर्म दिखाने को आतुर!

लंदन। भारत और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट का मक्का माने जाने वाले ऐतिहासिक लॉर्डस् स्टेडियम में गुरुवार (12 अगस्त) से पांच मैच की सीरीज का दूसरा टेस्ट शुरू होगा। नॉटिंघम में खेला गया पहला टेस्ट बरसात की बाधा के कारण ड्रॉ खत्म हुआ था। उस मुकाबले में भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा था। अब भारत लॉर्ड्स पर अपना तिलिस्म तोड़ना चाहेगा। भारतीय टीम ने यहां अब तक 18 टेस्ट में से सिर्फ 2 ही मुकाबले जीते हैं।

भारत को यहां 1986 और 2014 में जीत मिली थी। भारतीय कप्तान विराट कोहली, उप कप्तान अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा का इस वेन्यू पर अच्छा रिकॉर्ड नहीं है। इन तीनों ने लॉर्ड्स में 2-2 टेस्ट खेले हैं। कोहली का औसत 16.25, पुजारा का 22.25 और रहाणे का 34.75 का है। रहाणे ने हालांकि 2014 में शतक जमाया था। भारत के शीर्ष तीन बल्लेबाजों के खाते में छह पारियों में सिर्फ एक शतक है।


ईशांत ने साल 2014 में दिलाई थी जोरदार जीत

भारत को गेंदबाजी संयोजन (बॉलिंग कॉम्बिनेशन) पर भी ध्यान देने की जरूरत है। भारतीय टीम चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के साथ उतर सकती है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ कि रविचंद्रन अश्विन खेलेंगे या नहीं। अश्विन का इंग्लैंड में बढ़िया रिकॉर्ड है। उन्होंने जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल तथा काउंटी मैच में बेहतर किया था। हालांकि उन्हें पहले टेस्ट में जगह नहीं मिली थी। लॉर्ड्स में शार्दुल ठाकुर उपलब्ध नहीं रहेंगे। वे अनफिट हैं। ईशांत शर्मा को मौका मिल सकता है। ईशांत ने वर्ष 2014 में लॉर्ड्स में भारत को 95 रन से मिली जीत में अहम भूमिका निभाई थी। ईशांत ने 23 ओवर में 74 रन देकर सात विकेट चटकाए थे।


पुजारा ने फोटो पोस्ट कर दिखाए अपने इरादे!

भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने लॉर्ड्स की लड़ाई जीतने के लिए बड़ी मेहनत की है। नेट्स पर खूब पसीना बहाया है। साथ ही इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट कर उन्होंने लिखा है कि गेम रेडी यानी मैच के लिए तैयार हूं। आपको बता दें कि पुजारा एंकर रोल प्ले कर सकते हैं। हालांकि पिछले दो साल से पुजारा आउट ऑफ फॉर्म हैं। पुजारा ने आखिरी टेस्ट शतक जनवरी 2019 में लगाया था।

तब से वे 19 टेस्ट खेल चुके हैं, जिनमें 27.64 के औसत से 857 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका टॉप स्कोर 81 रन है। इंग्लैंड में पुजारा का ओवरऑल औसत भी कुछ खास नहीं है। पुजारा ने 26.95 के औसत से 11 टेस्ट में 595 रन ही बनाए हैं। इन दिनों पुजारा की काफी आलोचना की जा रही है और उनकी जगह किसी और को मौका देने पर जोर चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?