न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Second Test : भारत-इंग्लैंड दोनों के लिए ही झटका! ये दो प्रमुख तेज गेंदबाज चोटिल, खेलना मुश्किल

भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। इसमें बरसात ने अहम भूमिका निभाई थी। अब दोनों देशों की भिड़ंत ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Aug 2021 11:01:59

Second Test : भारत-इंग्लैंड दोनों के लिए ही झटका! ये दो प्रमुख तेज गेंदबाज चोटिल, खेलना मुश्किल

भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। इसमें बरसात ने अहम भूमिका निभाई थी। अब दोनों देशों की भिड़ंत गुरुवार (12 अगस्त) से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर होगी। हालांकि इससे पहले इनके सामने मुसीबत खड़ी हो गई है। दोनों टीमों का ही एक-एक प्रमुख खिलाड़ी चोटिल है और उनका खेलना मुश्किल है। पहले बात करते हैं टीम इंडिया की परेशानी की। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे हैं। शार्दुल ने पहले टेस्ट में चार विकेट झटके थे।


शार्दुल ने पहले टेस्ट में रूट को लौटाया था पैवेलियन

शार्दुल ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को पहली पारी में आउट कर आलोचकों को जवाब दिया था। शार्दुल ने मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह का बखूबी साथ निभाया था। खास बात ये है कि शार्दुल गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते हैं। वे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इसका ट्रेलर दिखा चुके हैं। शार्दुल के नहीं खेलने पर उनकी जगह अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को मौका मिल सकता है। कप्तान विराट कोहली पहले ही साफ कर चुके हैं कि सीरीज में भारत चार तेज गेंदबाजों के साथ खेलेगा।


स्टुअर्ट ब्रॉड चोटिल, मार्क वुड ले सकते हैं जगह

अब इंग्लैंड खेमे के संभावित नुकसान पर नजर डालते हैं। उसके स्टार तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड चोटिल हो गए हैं। ट्रेनिंग के दौरान ब्रॉड की पिंडली मुड़ गई। आज उनका स्कैन होगा और उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। 149 टेस्ट खेल चुके ब्रॉड पूरी सीरीज से बाहर हो सकते हैं। हालांकि 35 साल के ब्रॉड को पहले टेस्ट में सिर्फ एक विकेट मिला था। ब्रॉड के बाहर होने पर मार्क वुड को मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा 18 सदस्यीय टीम में बेन स्टोक्स की जगह चुने गए समरसेट के क्रेग ओवर्टन भी एक विकल्प होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?