न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरा T20 मुकाबला : श्रीलंका को 5 विकेट से हरा इंग्लैंड ने जमाया सीरीज पर कब्जा

इंग्लैंड ने यहां बरसात से बाधित दूसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर पांच विकेट से हराकर तीन मैच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Jun 2021 11:12:23

दूसरा T20 मुकाबला : श्रीलंका को 5 विकेट से हरा इंग्लैंड ने जमाया सीरीज पर कब्जा

कार्डिफ। इंग्लैंड ने यहां बरसात से बाधित दूसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर पांच विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। गुरुवार रात खेले गए मैच में इंग्लैंड के सामने 18 ओवर में 103 रन का लक्ष्य था। इंग्लैंड 16.1 ओवर में पांच विकेट पर 108 रन बना चुका था तब बरसात आ गई। इसके बाद खेल नहीं हो सका और इंग्लैंड को विजेता घोषित कर दिया गया।

लियाम लिविंगस्टोन ने निभाई जीत में अहम भूमिका

इंग्लैंड की ओर से लियाम लिविंगस्टोन ने नाबाद 29 रन बनाए। उन्होंने 26 गेंदों पर एक छक्का जमाया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। सैम कुरैन 16 रन पर नाबाद लौटे। सैम बिलिंग्स ने 24, ओपनर जेसन रॉय ने 17 और कप्तान इयोन मोर्गन ने 11 रन का योगदान दिया। डेविड मलान 4 और विकेटकीपर जोनी बेयरस्टॉ 0 रन पर आउट हुए। वानिंदु हसारंगा ने दो और दुष्मांथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो व इसुरु उदाना ने 1-1 विकेट झटका। अकिला धनंजय को विकेट नहीं मिला।

फ्लॉप रही श्रीलंकाई बल्लेबाजी, कुशल मेंडिस टॉप स्कोरर

इससे पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज एक बार फिर फेल साबित हुए। टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 111 रन ही बना सकी। कुशल मेंडिस ने 39 गेंदों पर तीन चौकों व एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 39 रन बनाए। कप्तान कुशल परेरा ने 21 रन बनाए, जबकि उदाना 19 रन पर अविजित रहे। अन्य कोई बल्लेबाज दोहरे अंकों में नहीं पहुंचा। मार्क वुड व आदिल राशिद ने 2-2 और कुरैन व क्रिस जॉर्डन ने 1-1 विकेट चटकाया। डेविड विली और लिविंगस्टोन को विकेट नहीं मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?