न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

New zealand Vs Bangladesh: रद्द हुआ दूसरा T-20 मैच, बांग्लादेश को सीरीज में मिली 1-0 की अजेय बढ़त

11 ओवर में न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 72 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और अंत में मैच को रद्द करना पड़ा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 29 Dec 2023 5:53:03

New zealand Vs Bangladesh: रद्द हुआ दूसरा T-20 मैच, बांग्लादेश को सीरीज में मिली 1-0 की अजेय बढ़त

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच शुक्रवार को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में केवल 11 ओवर ही डाले जा सके, जिसके बाद बारिश के कारण इसे रद्द करना पड़ा। तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा था। 11 ओवर में न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 72 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और अंत में मैच को रद्द करना पड़ा। इस मैच के रद्द होने से बांग्लादेश की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हो गई है। अब सीरीज का आखिरी मैच इसी मैदान पर 31 दिसंबर को खेला जाना है, जो न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो वाला होगा।

मैच समय पर शुरू हुआ और 11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 72 रन था जिसके बाद तेज बारिश आ गई जो पूरे समय होती रही और मैच रद्द कर दिया गया। सीरीज के पहले टी20 मैच में पांच विकेट से जीत हासिल करने वाली बांग्लादेश ने शुक्रवार को टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया था। फिन एलेन दूसरे ही ओवर में आउट हो गए लेकिन टिम सिफर्ट ने छह चौके और एक छक्के से 23 गेंद में 43 रन बनाए। अंपायरों ने तब मैच रद्द किया जब पांच ओवर शूटआउट की संभावना भी नहीं दिख रही थी।

इससे पहले नैपियर में सीरीज का पहला मैच खेला गया था, जहां बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया था और फिर 18.4 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 137 रन बनाकर मैच पांच विकेट से अपने नाम कर लिया था। इससे पहले दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली गई थी, जिसे न्यूजीलैंड ने 2-1 से अपने नाम किया था। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेला जाना है और इससे पहले यह सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज

आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल