न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरा वनडे : श्रीलंका ने भारत को दिया 276 रन का लक्ष्य, दो बल्लेबाजों की फिफ्टी, भुवी-चहल को 3-3 विकेट

श्रीलंकाई बल्लेबाजों में पहले वनडे की तुलना में कुछ सुधार देखने को मिला। श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने मंगलवार को कोलंबो के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 20 Jul 2021 8:05:09

दूसरा वनडे : श्रीलंका ने भारत को दिया 276 रन का लक्ष्य, दो बल्लेबाजों की फिफ्टी, भुवी-चहल को 3-3 विकेट

श्रीलंकाई बल्लेबाजों में पहले वनडे की तुलना में कुछ सुधार देखने को मिला। श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने मंगलवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 275 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका ने पहले वनडे में 262 रन बनाए थे। सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुके भारत को अगर जीत हासिल करनी है तो उसे श्रीलंका में खेले गए डे-नाइट वनडे का तीसरा सबसे बड़ा लक्ष्य पाना होगा। श्रीलंका की ओर से दो बल्लेबाज अर्धशतक जमाने में सफल रहे।

चरित असलांका रहे टॉप स्कोरर

चरित असलांका ने सर्वाधिक 65 रन बनाए। उनकी 68 गेंदों की पारी में 6 चौके शुमार रहे। ओपनर आविष्का फर्नांडो ने फिक्स 50 रन बनाए। उन्होंने 71 गेंदों पर चार चौकों व एक छक्के की बदौलत फिफ्टी जमाई। फर्नांडो व विकेटकीपर मिनोद भानुका के बीच पहले विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी हुई। भानुका ने 42 गेंदों पर छह चौकों की बदौलत 36 रन जुटाए। धनंजय डिसिल्वा ने 45 गेंदों पर 32 रन की उपयोगी पारी खेली। अंतिम ओवरों में चमिका करुणारत्ने ने कमाल किया। उन्होंने 33 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से नाबाद 44 रन बनाए। भानुका राजपाक्सा खाता भी नहीं खोल सके, जबकि वानिंदु हसारंगा 8 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए।

कुलदीप और पांड्या ब्रदर्स रहे खाली हाथ

भारत की ओर से उपकप्तान भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और दीपक चाहर को ही विकेट मिले। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर ने 10 ओवर में 54 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्हें पिछले मैच में एक भी विकेट नहीं मिला था। लेग स्पिनर चहल ने 10 ओवर में एक मेडन डाल 50 रन दिए और तीन विकेट झटके। तेज गेंदबाज चाहर को 8 ओवर में 53 रन खर्च करने के बाद दो विकेट मिले। बाएं हाथ की स्पिन जोड़ी कुलदीप यादव और क्रुणाल पांड्या ने निराश किया। कुलदपी ने 10 ओवर में 55 और क्रुणाल ने आठ ओवर में 37 रन पिटवाए, लेकिन सफलता हासिल नहीं कर पाए। हार्दिक पांड्या ने चार ओवर में 20 रन दिए। भारत ने इस मैच के लिए अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत