न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय महिला टीम के हाथ से निकली सीरीज, दूसरे वनडे में भी हारी, इंग्लैंड 5 विकेट से जीता

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज गंवा दी है। उसे बुधवार को खेले गए दूसरे वनडे में मेजबान टीम ने ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 01 Jul 2021 10:34:38

भारतीय महिला टीम के हाथ से निकली सीरीज, दूसरे वनडे में भी हारी, इंग्लैंड 5 विकेट से जीता

टॉन्टन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज गंवा दी है। उसे बुधवार को खेले गए दूसरे वनडे में मेजबान टीम ने 15 गेंदों पहले 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। भारत निर्धारित 50 ओवर में 221 रन पर सिमट गया। जवाब में इंग्लैंड ने पांच विकेट खोकर 47.3 ओवर में जीत हासिल कर ली। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया एकमात्र टेस्ट जबरदस्त जज्बे के साथ ड्रॉ कराया था।


कप्तान मिताली राज फिर रहीं टॉप स्कोरर

इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। भारतीय टीम इस बार भी बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। कप्तान मिताली राज ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जमाया। मिताली ने 92 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 59 रन बटोरे। युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 55 गेंदों पर सात चौकों के सहारे 44 रन ठोके। स्मृति मंधाना ने 30 गेंदों पर 22 और हरमनप्रीत कौर ने 39 गेंदों पर 19 रन का योगदान दिया। झूलन गोस्वामी 19 रन पर नाबाद लौटीं। जेमिमा रोड्रिग्स 8 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की ओर से केट क्रॉस ने 5 और सोफी एक्लेस्टोन ने 3 विकेट लिए। क्रॉस प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं।


सोफिया डंकले ने खेली मैच विजेता पारी

इंग्लैंड के लिए सोफिया डंकले ने मैच विजेता पारी खेली। सोफिया 99 गेंदों पर पांच चौकों व एक छक्के की मदद से 73 रन पर नाबाद रहीं। उन्होंने कैथरिन ब्रंट (नाबाद 33) के साथ छठे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की। ओपनर लॉरेन विनफील्ड हिल ने 57 गेंदों पर 42 रन जुटाए। कप्तान हीदर नाइट 10 रन पर आउट हुईं। पूनम यादव ने दो और झूलन, शिखा पांडे व स्नेह राणा ने 1-1 विकेट झटका।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?