न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरा वनडे : बल्लेबाजों के फ्लॉप शो से पाकिस्तान को फिर मिली हार, इंग्लैंड ने 52 रन से हराया

पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज गंवा दी है। शनिवार को खेले गए दूसरे वनडे में इंग्लैंड की नई टीम ने पाकिस्तान को ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 11 Jul 2021 11:09:17

दूसरा वनडे : बल्लेबाजों के फ्लॉप शो से पाकिस्तान को फिर मिली हार, इंग्लैंड ने 52 रन से हराया

लॉर्ड्स। पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज गंवा दी है। शनिवार को खेले गए दूसरे वनडे में इंग्लैंड की नई टीम ने पाकिस्तान को 52 रन से रौंद दिया। बरसात के कारण मैच 47-47 ओवर का था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम 45.2 ओवर में 247 रन पर सिमट गई। जवाब में पहले वनडे की तरह पाकिस्तान के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो जारी रहा। मेहमान टीम 41 ओवर में 195 रन पर ही ढेर हो गई।

सौद शकील ने ही दिखाया दम

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान शुरू से ही लड़खड़ा गया। शुरुआती चार बल्लेबाज इमाम उल हक (1), फखर जमां (10), कप्तान बाबर आजम (19) व विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान (5) एक के बाद एक जल्दी आउट हो गए। बाद में सौद शकील ने जरूर फिफ्टी जमाई। शकील ने 77 गेंदों पर 56 रन बनाए। हसन अली ने 31, शादाब खान ने 21, सोहेब मकसूद ने 19, शाहीन शाह आफरीदी ने नाबाद 18 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच लेविस ग्रेगरी ने तीन, साकिब मकसूद, क्रेग ओवरटन व मैट पार्किंसन ने 2-2 और ब्राइडन कार्स ने एक विकेट लिया।

साल्ट-विंस ने लगाई फिफ्टी, हसन अली को मिले 5 विकेट

इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। फिल साल्ट व जेम्स विंस ने अर्धशतक जमाए। साल्ट ने 54 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 60 और विंस ने 52 गेंदों पर आठ चौकों की बदौलत 56 रन ठोके। ग्रेगरी ने 40, कार्स ने 31, कप्तान बेन स्टोक्स ने 22, विकेटकीपर जॉन सिम्पसन ने 17 रन बनाए। पहले वनडे में अर्धशतक लगाने वाले दोनों बल्लेबाज डेविड मलान और जैक क्रॉले खाते भी नहीं खोल पाए। हसन अली ने 5, हैरिस रऊफ ने 2 और शाहीन शाह आफरीदी, शादाब खान व शकील ने 1-1 विकेट झटका।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत