न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरा एशेज टेस्ट : बटलर भी इंग्लैंड को हार से नहीं बचा पाए, जानें-कप्तान रूट और स्मिथ की रिएक्शन

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट 272 रन से जीत लिया। यह डे-नाइट टेस्ट एडिलेड में खेला गया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 Dec 2021 9:10:14

दूसरा एशेज टेस्ट : बटलर भी इंग्लैंड को हार से नहीं बचा पाए, जानें-कप्तान रूट और स्मिथ की रिएक्शन

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट 272 रन से जीत लिया। यह डे-नाइट टेस्ट एडिलेड में खेला गया था। कंगारू टीम ने 468 रन का विशाल लक्ष्य दिया, जिसका पीछा करते हुए अंग्रेज टीम दूसरी पारी में महज 192 रन पर ही ढेर हो गई। आज सोमवार को टेस्ट के पांचवें व अंतिम दिन मैच को बचाने के लिए इंग्लैंड को अपने छह विकेट बचाने थे। हालांकि विकेटकीपर जोस बटलर एक छोर से क्रीज पर जमे रहे। उन्होंने 26 रन बनाने के लिए 207 गेंदों का सामना किया।

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर बटलर ने पूरी कोशिश की जिससे मैच ड्रॉ हो जाए, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। क्रिस वोक्स 44 रन बनाकर पारी के टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 97 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके जमाए। बटलर व वोक्स के बीच 7वें विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी हुई। तेज गेंदबाज झाई रिचर्डसन ने पांच विकेट चटकाए। पहली पारी में शतक व दूसरी में अर्धशतक जमाने वाले मार्नस लाबुशेन मैन ऑफ द मैच चुने गए। तीसरा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबोर्न में खेला जाएगा।

second test,ashes series,england,australia,joe root,steven smith,sports news in hindi

रूट ने बताया कहां रही कमी, स्मिथ को कप्तानी में वापसी कर आया मजा

हार से निराश इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने अपनी चोट को लेकर कहा कि मैं ठीक हूं। कल का दिन कठिन था। आज थोड़ा बेहतर महसूस कर रहा हूं। जब हम हाथ में गेंद को देखते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि हमने सही लेंथ से गेंदबाजी की, हमें फुलर लेंथ गेंदबाजी करने की जरूरत थी। जैसे ही हमने दूसरी पारी में ऐसा किया, हमने उनके लिए मुश्किल खड़ी कर दी। यह निराशाजनक है क्योंकि हमने वही गलतियां की हैं जो हमने चार साल पहले की थीं। हम बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे और हमें बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। हमें चीजों को बदलने के बारे में आश्वस्त रहना होगा। मुझे विश्वास है कि हमारे पास वह सब है जो हमें यहां जीतने के लिए चाहिए। हमें गलतियों को दोहराने से रोकने की जरूरत है।

स्टीवन स्मिथ ने मार्च 2018 के बाद पहली बार कंगारू टीम की कमान संभाली। जीत से खुश स्मिथ ने मैच के बाद कहा कि मैं नर्वस नहीं था, मुझे लगता है कि बटलर वाकई में बहुत अच्छा खेले और उन्होंने 200 से ज्यादा गेंदें खेली। कुल मिलाकर यह क्रिस वोक्स और रॉबिंसन के साथ काफी बेहतर संघर्ष था। हम शांत रहना चाहते थे, क्योंकि जीत के लिए सिर्फ दो अच्छी गेंदे और दो विकेट लेने की जरूरत थी। मुझे कप्तानी करके मजा आया और सभी खिलाड़ी बहुत बेहतर खेले औऱ पहले दिन से ही मैच में पकड़ बना ली। मार्नस और वार्नर की सझेदारी ने इसकी शुरुआत की ताकि हम मैच पर अपना नियंत्रण बना सकें। मिशेल स्टार्क ने सही तरीके से गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई की और हमेशा की तरह अच्छी गेंदबाजी की। मार्कस हैरिस नेट्स में काफी बेहतर बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्हें कुछ भी सोचने की जरूरत नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत