न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एशेज सीरीज : ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में भी कसा शिकंजा, BCCI ने शेयर किया टीम इंडिया का मस्तीभरा Video

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट (डे-नाइट) में अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। मार्नस लाबुशेन (103), डेविड वार्नर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 Dec 2021 8:57:09

एशेज सीरीज : ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में भी कसा शिकंजा, BCCI ने शेयर किया टीम इंडिया का मस्तीभरा Video

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट (डे-नाइट) में अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। मार्नस लाबुशेन (103), डेविड वार्नर (95) तथा कप्तान स्टीवन स्मिथ (93) की शानदार पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को खेल के दूसरे दिन 150.4 ओवर में 473/9 रन पर पहली पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड ने इसके जवाब में स्टंप्स तक अपनी पहली पारी में दो विकेट खोकर 17 रन बना लिए। वह अभी पहली पारी में 456 रन से पीछे है।

रोरी बर्न्स (4) बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के शिकार बने जबकि हसीब हमीद (6) माइकल नेसर की गेंद पर आउट हुए। स्टंप्स के समय डेविड मलान (1) और कप्तान जो रुट (5) क्रीज पर थे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने आज सुबह 221/2 रन से आगे खेलना शुरू किया। कंगारू टीम ने आज 61.4 ओवर तक बल्लेबाजी की, जिसमें सात विकेट खोकर 252 रन बनाए। लाबुशेन ने पहला एशेज शतक लगाया। उन्होंने 305 गेंदों में आठ चौके लगाए।

स्मिथ 201 गेंद में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 93 रन बनाकर आउट हुए। विकेटकीपर एलेक्स कैरी (51) ने अर्धशतक जमाया। स्टार्क ने नाबाद 39 और नेसर ने 35 रन की पारी खेली। बेन स्टोक्स ने तीन, जेम्स एंडरसन ने दो और स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स, ओली रोबिन्सन तथा रूट ने 1-1 विकेट लिया। ब्रिसबेन में खेला गया पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीता था।

second test,ashes series,england,australia,bcci,team india,virat kohli,ishant sharma,sports news in hindi

विराट कोहली ने टटोला ईशांत शर्मा का बैग

भारतीय क्रिकेट टीम तीन मैच की टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है। बीसीसीआई ने मुंबई से जोहानसबर्ग तक के इस सफर का एक मजेदार वीडियो अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। इसमें खिलाड़ी मस्तीभरे मूड में नजर आ रहे हैं। टेस्ट कप्तान विराट कोहली अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के साथ मसकरी करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में खिलाड़ी मुंबई के होटल से बस पकड़ते दिखे। यहां से एयरपोर्ट तक के सफर के बाद वे जब प्लेन में सवार होते हैं तो बस मस्ती शुरू हो जाती है। रविचंद्रन अश्विन साथी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर कमेंट कर रहे होते हैं तो कोहली, ईशांत का बैग चेक करना शुरू कर देते हैं।

वे ईशांत के बैग में से एक के बाद एक कई चीजें निकालते हुए कहते हैं कि यहां चप्पल, शार्ट्स सब है। यह होती है बैग पैकिंग। यह आदमी कभी भी कहीं भी भाग सकता है। इस पर ईशांत कहते हैं कि सुबह-सुबह ये हरकतें मत कर यार। वीडियो में आगे चेतेश्वर पुजारा बोल रहे हैं कि मैं सोने की कोशिश कर रहा हूं, पर सो नहीं पा रहा। कोच राहुल द्रविड़, श्रेयस अय्यर के साथ बात कर रहे हैं। आखिरी में जोहानसबर्ग की झलक दिखाई गई है। उल्लेखनीय है कि भारत को 26 दिसंबर से सेंचुरियन में पहला टेस्ट खेलना है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत