Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पूर्व चयनकर्ता का अनुमान, टीम इंडिया 3-0 से जीतेगी सीरीज, कोरोना पॉजिटिव होने से यह कंगारू चौथे टेस्ट से बाहर

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए तीन मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में 113 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की। मजबूत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 31 Dec 2021 12:32:05

पूर्व चयनकर्ता का अनुमान, टीम इंडिया 3-0 से जीतेगी सीरीज, कोरोना पॉजिटिव होने से यह कंगारू चौथे टेस्ट से बाहर

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए तीन मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में 113 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की। मजबूत भारतीय और कमजोर दक्षिण अफ्रीकी टीम को देखते हुए कई दिग्गज मान रहे हैं कि टीम इंडिया सीरीज में मेजबान टीम का 3-0 से क्लीनस्वीप कर देगी। पूर्व भारतीय चयनकर्ता व ऑफ स्पिनर सरनदीप सिंह ने भी कुछ ऐसा ही अनुमान लगाया है। सरनदीप का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी कमजोर है, इस वजह से भारत 3-0 से सीरीज जीत सकता है। सरनदीप ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि हम इस भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज 3-0 से जीतते हुए देख सकते हैं क्योंकि दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी उतनी अच्छी नहीं दिख रही है।

केवल डीन एल्गर, एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक ही अच्छा कर सकते हैं लेकिन अगर सारा दबाव इन तीनों पर है तो टीम जीत नहीं सकती क्योंकि भारतीय गेंदबाजी बहुत मजबूत है। बारिश की वजह से मैच पांचवें दिन तक गया, अन्यथा आगामी मैच आप 3 या 4 दिन में खत्म होते हुए देखेंगे। सरनदीप का यह बयान डी कॉक के संन्यास की घोषणा करने से पहले का है। गौरतलब है कि भारत के तेज गेंदबाजों ने सेंचुरियन में 20 में से 18 विकेट चटकाए। भारतीय टीम की शानदार जीत पर सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री, वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, वेंकटेश प्रसाद, शिखर धवन, दिनेश कार्तिक, बीसीसीआई सचिव जय शाह सहित कई पूर्व क्रिकेटर्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी है।


sarandeep singh,team india,centurion test,south africa,travis head,australia,ashes,sports news in hindi ट्रेविड हेड नहीं खेल पाएंगे 5 जनवरी से होने वाला सिडनी टेस्ट, बून-सिल्वरवुड भी…

इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैच की एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है। चौथे टेस्ट से पहले कंगारू टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड कोरोना की चपेट में आ गए हैं। वे 5 जनवरी से होने वाले सिडनी टेस्ट से बाहर हो गए हैं। सीरीज के दौरान खिलाड़ियों और स्टाफ के लगातार कोविड-19 की चपेट में आने से टीम में कवर के तौर पर तीन खिलाड़ियों मिशेल मार्श, निक मेडिसन और जोस इगलिस को शामिल किया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने कहा कि नियमित रूप से हो रहे पीसीआर टेस्ट के दौरान ट्रेविस हेड कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें कोरोना के कोई लक्षण नही हैं। विक्टोरियन गवर्मेंट के नियमों के मुताबिक वे अगले 7 दिन अपनी पार्टनर के साथ मेलबोर्न में ही आइसोलेट रहेंगे।

ऑस्ट्रेलियाई टीम, सपोर्ट स्टाफ और फैमिली मेंबर का भी पीसीआर और आरएटी टेस्ट किया गया है। दोनों टीमें अलग-अलग ट्रैवल करेंगी। हेड से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस एक कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के कारण दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे। आईसीसी के मैच रेफरी व पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड बून भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड भी कोरोना पॉजिटिव शख्स के करीबी के संपर्क में आ गए। ऐसे में बून और सिल्वरवुड भी चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology