Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

संजू सैमसन को अम्पायर से बहस करना भारी पड़ा, मैच हारने के साथ ही लगा जुर्माना

संजू सैमसन ने रीप्‍ले देख अंपायर के सामने फैसले पर विरोध जताया। इस विरोध को लेकर अब बीसीसीआई ने संजू सैमसन को आईपीएल की आचार संहिता का उल्‍लंघन करने का दोषी पाते हुए बड़ा एक्‍शन लिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 08 May 2024 2:03:02

संजू सैमसन को अम्पायर से बहस करना भारी पड़ा, मैच हारने के साथ ही लगा जुर्माना

दिल्‍ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार रात दिल्‍ली कैपिटल्‍स बनाम राजस्‍थान रॉयल्‍स के मुकाबले में संजू सैमसन का बाउंड्री पर शाई होप द्वारा लपका गया कैच विवादों में है। विस्‍फोटक बल्‍लेबाजी कर रहे राजस्‍थान के कप्‍तान संजू सैमसन ने छक्‍के के लिए शॉट खेला, लेकिन बाउंड्री लाइन पर शाई होप ने कैच पकड़ लिया। रीप्‍ले देखने के बाद अंपायर ने संजू सैमसन को आउट दे दिया। वहीं, संजू सैमसन ने रीप्‍ले देख अंपायर के सामने फैसले पर विरोध जताया। इस विरोध को लेकर अब बीसीसीआई ने संजू सैमसन को आईपीएल की आचार संहिता का उल्‍लंघन करने का दोषी पाते हुए बड़ा एक्‍शन लिया है।

इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम को पिछले दो मैच में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। कप्तान संजू सैमसन पर अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से मिली 20 रन की हार के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। उन्हें आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के तहत लेवल 1 के अपराध का दोषी पाया गया, जो अंपायर के फैसले पर असहमति दिखाने से संबंधित है। उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी की सजा स्वीकार कर ली।

यह दिल्ली के 222 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 86 रन की पारी के दौरान अंपायरों के साथ बहस करने के लिए हो सकता है। जब शाई होप ने 16वें ओवर में बाउंड्री पर उनका कैच लपका और उन्हें आउट दिया गया तो उन्होंने अंपायरों के साथ बहस की।

होप अनिश्चित थे कि उनका पैर बाउंड्री कुशन को छू गया था या नहीं

बता दें कि सैमसन ने 46 गेंदों पर 86 रन बनाकर आरआर के लिए शीर्ष स्कोर बनाया। 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वह 16वें ओवर में मुकेश कुमार की गेंद पर शाई होप द्वारा लॉन्ग-ऑन पर कैच आउट हो गए। होप ने सीमा रेखा के करीब कैच लपका और अपने पैर जमाने से पहले थोड़ी देर के लिए लड़खड़ा गए। इस बात को लेकर अनिश्चित थे कि उनका पैर बाउंड्री कुशन को छू गया था या नहीं, मैदानी अंपायरों ने टीवी अंपायर माइकल गफ को बुलाया, जिन्होंने फैसला सुनाया कि होप ने सफाई से कैच लिया है।
सवाल यह था कि क्या कैच लेते समय होप का पैर सीमा रेखा को छू गया था। तीसरे अंपायर ने सैमसन को आउट दिया लेकिन रॉयल्स के कप्तान खुश नहीं थे। उन्होंने शुरुआत में पवेलियन की ओर चलना शुरू किया लेकिन फिर बीच में लौट आए और मैदानी अंपायरों से कुछ बातचीत की। आईपीएल ने बयान में कहा, ‘‘सैमसन ने आईपीएल की आचार संहिता के नियम 2.8 के तहत लेवल एक का अपराध किया है। उन्होंने अपराध और मैच रैफरी की सजा स्वीकार कर ली है। आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के लिए मैच रैफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।’’

आईपीएल की आचार संहिता के नियम 2.8 के तहत लेवल एक के अपराध में ‘‘अंपायर के फैसले से अत्यधिक, स्पष्ट निराशा जताना, खेल को फिर से शुरू करने या विकेट छोड़कर जाने में स्पष्ट देरी, टीवी अंपायर को रेफरल का अनुरोध करना और बहस करना या अंपायर से उसके फैसले को लेकर लंबी चर्चा करना शामिल है।’’

जयपुर में 10 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान रॉयल्स द्वारा धीमी ओवर गति के लिए भी सैमसन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

संजू के आउट होते ही पलट गया मैच


संजू सैमसन ने मैदान छोड़ने से पहले मैदानी अंपायरों के सामने फैसले पर विरोध जताया। संजू सैमसन का आउट होना एक महत्वपूर्ण क्षण था, क्‍योंकि आरआर की लक्ष्य को हासिल करने की उम्मीदें काफी हद तक सैमसन के कंधों पर ही टिकी थीं। उनके आउट होने से पहले राजस्‍थान को 27 गेंदों में 60 रन की दरकार थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology