न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरे टेस्ट के लिए संजय मांजरेकर ने की जडेजा-शार्दुल की छुट्टी, दीप दासगुप्ता ने लगाया यह अनुमान

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की सीरीज का पहला टेस्ट ड्रॉ हो गया। अंतिम दिन भारत को 152 रन की जरूरत थी और उसके 9 विकेट ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 09 Aug 2021 7:58:37

दूसरे टेस्ट के लिए संजय मांजरेकर ने की जडेजा-शार्दुल की छुट्टी, दीप दासगुप्ता ने लगाया यह अनुमान

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की सीरीज का पहला टेस्ट ड्रॉ हो गया। अंतिम दिन भारत को 152 रन की जरूरत थी और उसके 9 विकेट बाकी थे। हालांकि बरसात ने भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी। अब 12 अगस्त से लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। पूर्व भारतीय बल्लेबाज व कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने इसके लिए अपनी टीम चुनी है।

खास बात ये है कि उन्होंने इसमें नॉटिंघम टेस्ट में अर्धशतक जमाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को भी जगह नहीं दी। मांजरेकर और जडेजा के बीच पहले सोशल मीडिया पर बहस हो चुकी है। मांजरेकर ने जडेजा को लेकर काफी विवादित बात कही थी, जिसके बाद जडेजा ने भी उन्हें जवाब दिया था। अपनी कमेंट्री के दौरान भी वे जडेजा पर बयान देते रहते हैं। मांजरेकर की टीम में तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर भी नहीं हैं।

मांजरेकर की टीम : रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

दीप दासगुप्ता ने कहा, अश्विन का मुकाबला जडेजा से नहीं बल्कि…

पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता का मानना है कि इस वक्त अंतिम एकादश में रविचंद्रन अश्विन का मुकाबला जडेजा से नहीं, बल्कि पहले टेस्ट में 4 विकेट लेने वाले ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर से है। दासगुप्ता ने बीबीसी के टेस्ट मैच स्पेशल पॉडकास्ट पर कहा कि बहुत से लोग यह सवाल पूछ रहे हैं और यह बात कर रहे हैं कि जडेजा और अश्विन के बीच प्रतिस्पर्धा कैसे है?

लेकिन व्यक्तिगत रूप से भी मुझे लगता है कि मुकाबला जडेजा और अश्विन के बीच नहीं है, बल्कि टीम में जगह बनाने की असली लड़ाई शार्दुल और अश्विन के बीच है। हालांकि, यह रणनीतिक फैसला है, जो टीम प्रबंधन को लेना है। उन्होंने जडेजा को लेकर कहा कि उनकी असली टक्कर विशुद्ध बल्लेबाज हनुमा विहारी से है। टीम मैनेजमेंट को अब यह तय करना है कि वो इन दोनों में से किसे नंबर-6 पर खिलाना चाहता है। वैसे मेरा मानना है कि दूसरे टेस्ट में भारत कोई बदलाव नहीं करेगा। अगर बदलाव होगा, तो मेरे लिए यह यकीनन हैरान करने वाली बात होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?