न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मांजरेकर ने कहा, कोहली किसी भी हाल में फ्रंटफुट पर न खेलें, बायकॉट ने बताया हेडिंग्ले में क्यों जीता इंग्लैंड

इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैच की टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता की बात कप्तान विराट कोहली का आउट ऑफ ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 31 Aug 2021 11:28:39

मांजरेकर ने कहा, कोहली किसी भी हाल में फ्रंटफुट पर न खेलें, बायकॉट ने बताया हेडिंग्ले में क्यों जीता इंग्लैंड

इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैच की टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता की बात कप्तान विराट कोहली का आउट ऑफ फॉर्म होना है। कोहली ने पिछले कुछ सालों में इतना चमकदार प्रदर्शन किया है कि टीम इंडिया और फैंस उनसे बहुत उम्मीदें पालते हैं। यहां तक कि कई बार लगता है कि कोहली के फेल होने का असर चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे पर भी पड़ा है। कोहली जैसा बल्लेबाज खेलता है तो हर बल्लेबाज से दबाव हट जाता है। सीरीज में अभी भी दो टेस्ट बचे हैं और हर कोई कोहली के लय में आने की दुआ कर रहा है। कोहली का बल्ला चल निकला तो भारत सीरीज पर कब्जा जमा सकता है। इस बीच, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर मानते हैं कि 2014 के इंग्लैंड दौरे का खौफ कोहली पर सवार हो गया है।

ऑफ साइड की परेशानियों से जूझ रहे हैं कोहली : मांजरेकर

मांजरेकर के मुताबिक अगर कोहली ऑफ साइड की दिक्कतों को दूर नहीं करते हैं, तो उन्हें आगे भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मांजरेकर ने एचटी मीडिया के कॉलम में लिखा कि इस वक्त कोहली ऑफ साइड की परेशानियों से जूझ रहे हैं। लगता है कि 2014 वापस आ रहा है और उन्हें डरा रहा है और अगर वे 2018 की तरह बॉल को नहीं छोड़ते हैं, तो परेशानी जारी रहेगी। या फिर उन्हें किसी भी हालत में फ्रंटफुट पर खेलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, ताकि वे अपनी जिंदगी आसान बनाएं और गेंदबाजों की मुश्किल। कोहली का फ्रंटफुट पर खेलना परेशानी पैदा कर रहा है, जिससे औसत गेंदबाज भी गुड लेंथ बॉल डालकर एक महान बल्लेबाज को रन के लिए तरसा रहे हैं।

sanjay manjrekar,virat kohli,geoffrey boycott,india,england,india vs england,headingley test,third test,sports news in hindi

भारत के मुकाबले नई गेंद से बेहतर खेला इंग्लैंड : बायकॉट

इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में खेले गए तीसरे टेस्ट में भारत को पारी और 76 रन से मात दी। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ज्योफ्री बायकॉट का मानना है कि इंग्लिश टीम ने तीसरा टेस्ट जीता क्योंकि उसने भारत के मुकाबले नई गेंद से बेहतर खेला। बायकॉट ने 'द टेलिग्राफ' के लिए लिखे कॉलम में बताया कि नई गेंद से पार पाना टेस्ट क्रिकेट में अहम है और मैच जीतने के लिए काफी असरदार है। इंग्लैंड के टॉप-3 बल्लेबाजों ने 199 रन बनाए। भारत को देखें, कोहली ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट गंवाया। लंच तक उनके चार बल्लेबाज आउट हुए, क्योंकि वे नई गेंद के सामने नाकाम रहे। भारतीय बल्लेबाज दूसरी पारी में भी नाकाम रहे और उनके 8 विकेट महज 63 रन पर ही गिर गए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत