न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

England Tour : संजय बांगड़ को याद आए करुण नायर, जानें-कपिल देव ने किस बात पर जताई नाराजगी!

कर्नाटक के बल्लेबाज करुण नायर ने वर्ष 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में अपने तीसरे ही टेस्ट में तूफानी तिहरा शतक ठोका था। नायर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 04 Jul 2021 8:13:50

England Tour : संजय बांगड़ को याद आए करुण नायर, जानें-कपिल देव ने किस बात पर जताई नाराजगी!

कर्नाटक के बल्लेबाज करुण नायर ने वर्ष 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में अपने तीसरे ही टेस्ट में तूफानी तिहरा शतक ठोका था। नायर, वीरेंद्र सहवाग के बाद भारत के लिए तिहरा शतक बनाने वाले दूसरे और खेल के इतिहास में केवल तीसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने पहले टेस्ट शतक को तिहरे में बदला। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच व ऑलराउंडर संजय बांगड़ को लगता है कि भारतीय टीम प्रबंधन नायर पर थोड़ा कठोर था, जिन्हें सिर्फ एक या दो टेस्ट में औसत प्रदर्शन करने के बाद बाहर कर दिया गया था। उन्हें फिर से भारतीय टीम में जगह मिल सकती है।

इन दो भारतीयों के प्रदर्शन पर भी बोले बांगड़

बांगड़ ने कहा कि नायर को अपने ओवरऑल प्रथम श्रेणी नंबर के कारण टेस्ट क्रिकेट में टीम में जगह बनाने का मौका मिल सकता है। एक वेबसाइट से बात करते हुए बांगड़ ने कहा कि एक खिलाड़ी जो मध्य क्रम के लिए कतार में है, वह नायर हो सकता है क्योंकि उनका टेस्ट रिकॉर्ड और प्रथम श्रेणी में ओवरऑल नम्बर्स भी है। उन्हें एक या दो टेस्ट में औसत प्रदर्शन के बाद दरकिनार कर दिया गया था। बांगड़ ने हनुमा विहारी की भी प्रशंसा की, जो फिलहाल इंग्लैंड में हैं। हनुमा की इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट को ड्रॉ कराने में अहम भूमिका थी। बांगड़ ने रहाणे के भी फॉर्म में लौटने की उम्मीद जताई।

कपिल ने पूछा, क्या आपको वाकई तीसरा ओपनर चाहिए?

शुभमन गिल की चोट के कारण भारत को बड़ा झटका लगा है। इसके बाद ऐसी खबरें आई कि टीम मैनेजमेंट श्रीलंका दौरे पर गए पृथ्वी शाह को इंग्लैंड बुला सकता है। ये बात हालांकि महान ऑलराउंडर व पूर्व कप्तान कपिल देव को रास नहीं आ रही है। कपिल का कहना है कि किसी खिलाड़ी को बाहर से बुला टीम में शामिल करने की जरूरत नहीं है क्योंकि टीम में पहले से ही खिलाड़ी मौजूद हैं।

चयनकर्ताओं की इज्जत करनी चाहिए। उन्होंने टीम चुनी है और मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि यह टीम विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री की सलाह के बिना नहीं चुनी गई होगी। आपके पास दो बड़े ओपनर राहुल और मयंक मौजूद हैं। क्या आपको वाकई तीसरे ओपनर की जरूरत है? मैं इस थ्योरी से सहमत नहीं हूं। उन्होंने जो टीम चुनी है उसमें पहले से ही ओपनर हैं इसलिए उन्हें खेलना चाहिए, नहीं तो जो खिलाड़ी मौजूद हैं यह उनका अपमान करना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?