न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले इंग्लिश गेंदबाज बने सैम करन, तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड

इस मैच में इंग्लैंड की बल्लेबाजी अच्छी रही, हालांकि इस टीम की तरफ से हैरी ब्रुक ने 71 रन की सबसे अच्छी पारी खेली, लेकिन उनके अलावा अन्य सभी बल्लेबाजों ने रन बनाकर टीम के लिए अपना योगदान दिया। जैक क्राउली ने टीम के लिए 48 रन तो वहीं फिल साल्ट ने 45 रन की तेज पारी खेली।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 04 Dec 2023 4:11:53

एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले इंग्लिश गेंदबाज बने सैम करन, तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया पहला वनडे मैच बेहद रोमांचक रहा। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बेहद खराब प्रदर्शन करने के बाद इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज दौरे पर है और दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच 3 दिसंबर को खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 325 रन बनाए जो एक अच्छा रन स्कोर था, लेकिन वेस्टइंडीज की टीम, जो वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई भी नहीं कर पाई थी, वह कुछ अलग ही अंदाज में नजर आई। इस टीम के कप्तान साई होप ने नाबाद शतकीय पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। वेस्टइंडीज ने इस मैच में 48.5 ओवर में 6 विकेट पर 326 रन बनाकर मैच जीत लिया।

करन ने तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज को जीत के लिए 326 रन का टारगेट मिला था जिसे इंग्लिश गेंदबाज डिफेंड कर सकते थे, लेकिन इस टीम की गेंदबाजी ज्यादा स्तरीय नहीं दिखी और इस टीम के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर सैम करन की कैरेबियाई बल्लेबाजों ने जमकर पिटाई की। सैम करन ने इस मैच में 9.5 ओवर फेंके जिसमें उन्होंने 10.00 की इकानॉमी रेट के साथ 98 रन दिए। अपने इस स्पैल के बाद सैम करन अब इंग्लैंड की तरफ से एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए। इससे पहले यह खराब रिकॉर्ड स्टीव हार्मिसन के नाम पर दर्ज था जिन्होंने साल 2006 में अपने स्पैल में 97 रन दिए थे तो वहीं क्रिस जॉर्डन ने भी 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने स्पैल के दौरान 97 रन दिए थे। अब इस लिस्ट में पहले नंबर पर सैम करन आ गए हैं।

एक वनडे मैच में इंग्लैंड के गेंदबाज द्वारा दिए गए सर्वाधिक रन

98 रन – सैम करन बनाम वेस्टइंडीज (2023)

97 रन – स्टीव हार्मिसन बनाम एसएल (2006)

97 रन – क्रिस जॉर्डन बनाम न्यूजीलैंड (2017)

इस मैच में इंग्लैंड की बल्लेबाजी अच्छी रही, हालांकि इस टीम की तरफ से हैरी ब्रुक ने 71 रन की सबसे अच्छी पारी खेली, लेकिन उनके अलावा अन्य सभी बल्लेबाजों ने रन बनाकर टीम के लिए अपना योगदान दिया। जैक क्राउली ने टीम के लिए 48 रन तो वहीं फिल साल्ट ने 45 रन की तेज पारी खेली। वेस्टइंडीज की तरफ से एलिक अथानाजे ने 66 रन की पारी खेली जबकि टीम के कप्तान साई होप ने इंग्लैंड की आशाओं पर पानी फेर दिया और अपनी टीम को जीत दिला दी। उन्होंने इस मैच में 83 गेंदों पर 7 छक्के और 4 चौकों की मदद से नाबाद 109 रन की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिला दी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत