Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन्होंने कहा, ‘डर्टी गेम’ का शिकार हो रहे हैं कोहली, इस दिग्गज के हिसाब से पाक टीम में होने चाहिए ये

भारत का इंग्लैंड दौरा कोरोनावायरस के कारण बीच में ही खत्म हो गया। एक टेस्ट बाकी रह गया और चार टेस्ट की समाप्ति पर भारत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 12 Sep 2021 8:38:13

इन्होंने कहा, ‘डर्टी गेम’ का शिकार हो रहे हैं कोहली, इस दिग्गज के हिसाब से पाक टीम में होने चाहिए ये

भारत का इंग्लैंड दौरा कोरोनावायरस के कारण बीच में ही खत्म हो गया। एक टेस्ट बाकी रह गया और चार टेस्ट की समाप्ति पर भारत ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना रखी थी। विराट कोहली बल्लेबाजी में भले ही कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन दो टेस्ट में जीत का श्रेय उनकी कप्तानी को दिया जा सकता है। हालांकि इसके बावजूद कोहली कई आलोचकों के निशाने पर हैं। कहा जा रहा है कि अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विश्व कप में भारत के अच्छा प्रदर्शन नहीं करने पर कोहली से कप्तानी छीनकर रोहित शर्मा को दी जा सकती है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने कोहली का समर्थन किया है।

बट ने अपने यू ट्यूब चैनल पर कहा कि कोहली ‘डर्टी गेम’ का शिकार हो रहे हैं। एक सफल टेस्ट सीरीज के बाद अब जब सिर पर विश्व कप है, तो यह कप्तानी के डिबेट के लिए बिल्कुल भी सही समय नहीं है। क्या आप इस खबर की टाइमिंग देख रहे हैं? हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड में सीरीज खेली है और टीम का शानदार अंदाज में नेतृत्व किया है। टीम हर फॉर्मेट में बेहतर प्रदर्शन कर रही है और विश्व कप सामने है। देखिए कोहली की जीतों का दुनिया में क्या प्रतिशत रहा है। यह रिकॉर्ड बहुत ही उम्दा है।
salman butt,virat kohli,shoaib akhtar,shakib al hasan,pakistan,bangladesh,team india,t20 world cup,rohit sharma,sports news in hindi अख्तर ने अनुभवी खिलाड़ियों की वकालत की

पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर टी20 विश्व कप में भेजी जाने वाली पाकिस्तानी टीम से खुश नहीं हैं। सभी टीमों को 10 अक्टूबर तक टीमों में बदलाव करने की अनुमति है एक कारण देकर। अख्तर ने कुछ खिलाड़ियों के नाम सुझाए हैं जो टीम में फिट हो सकते हैं। अख्तर के हिसाब से टीम में बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद रिजवान, शोएब मलिक, इमाद वसीम, शादाब खान, शाहीन शाह आफरीदी, हसन अली, शाहनवाज दहानी, फहीम अशरफ, मोहम्मद आमिर, फखर जमां और हुसैन तलत होने चाहिए। असल में हफीज, मलिक व फखर जैसे खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं मिली है, जबकि अख्तर ने इन पर भरोसा जताया है। अख्तर ने मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम को कठपुतली बताया।


salman butt,virat kohli,shoaib akhtar,shakib al hasan,pakistan,bangladesh,team india,t20 world cup,rohit sharma,sports news in hindi टी20 विश्व कप : शाकिब अल हसन ने दी टॉप टीमों को चेतावनी

बांग्लादेश के बाएं हाथ के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने विश्व कप से पहले टॉप टीमों को कड़ी चेतावनी दी है। शाकिब ने कहा कि बांग्लादेश की टीम अब बदल गई हैं। अब टीम में जीत की मानसिकता आ गई है और इसी वजह से बांग्लादेश सभी टीमों को कड़ी टक्कर देगा। आईपीएल के दूसरे चरण से बांग्लादेश के खिलाड़ियों को काफी फायदा मिलेगा और वो अपना अनुभव टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ शेयर कर सकते हैं। बांग्लादेशी टीम विश्व कप से पहले कम से कम 15-16 दिनों के लिए ओमान में रहेगी। इससे हमें वहां की कंडीशंस के हिसाब से खुद को ढालने का अच्छा मौका मिलेगा। बांग्लादेश ने हाल ही अपने देश में ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में 4-1 और न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology