न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

7 साल बाद टूटा रिश्ता, साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने लिया तलाक

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने शादी के 7 साल बाद तलाक लेने का फैसला लिया। साइना ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए यह जानकारी दी, जिससे फैंस भावुक हो गए। दोनों की मुलाकात गोपीचंद अकादमी में हुई थी और 2018 में शादी हुई थी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Jul 2025 8:47:38

7 साल बाद टूटा रिश्ता, साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने लिया तलाक

दिग्गज भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल ने अपने निजी जीवन को लेकर एक ऐसा फैसला लिया है जिसने देशभर के फैंस को भावुक कर दिया। खेल की दुनिया की इस सफल जोड़ी ने अब अपने रास्ते अलग करने का ऐलान कर दिया है। पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 बैडमिंटन खिलाड़ी साइना और उनके पति, भारत के पूर्व टॉप रैंकिंग बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, अब एक साथ नहीं रहेंगे।

इस खबर ने बैडमिंटन प्रेमियों को चौंका दिया है, क्योंकि इस जोड़ी की बॉन्डिंग और साथ की तस्वीरें हमेशा प्रेरणादायक रही हैं। साइना ने यह जानकारी 13 जुलाई की रात अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए साझा की और इसे पढ़ते ही लाखों दिलों की धड़कनें थम-सी गईं।

हम सुकून चुन रहे हैंः साइना का भावुक पोस्ट

35 साल की साइना ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "जिंदगी कभी-कभी हमें अलग दिशाओं में ले जाती है। काफी सोचने और समझने के बाद कश्यप और मैंने अलग होने का निर्णय लिया है। हम दोनों अपने और एक-दूसरे के लिए सुकून, तरक्की और राहत का रास्ता चुन रहे हैं।"

साइना के इस बयान ने यह साफ किया कि यह फैसला किसी गुस्से या टकराव का नहीं, बल्कि एक समझदारी और सम्मान से भरा निर्णय है। उन्होंने आगे लिखा, "मैं इन यादों के लिए हमेशा आभारी रहूंगी और आगे बढ़ते हुए सिर्फ अच्छे की कामना करती हूं। इस वक्त हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।"

फैंस के लिए यह पढ़ना बेहद भावुक करने वाला रहा, क्योंकि उनकी जोड़ी लंबे समय से इंडियन बैडमिंटन सीन की सबसे मजबूत जोड़ियों में मानी जाती थी।

2018 में हुई थी शादी

38 साल के पारुपल्ली कश्यप और साइना नेहवाल ने 2018 में शादी रचाई थी। इस शादी की खास बात यह थी कि उन्होंने लंबे रिलेशनशिप के बाद भी अपने रिश्ते को काफी निजी रखा और मीडिया से दूरी बनाए रखी। उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हैदराबाद में पुलेला गोपीचंद की बैडमिंटन एकेडमी से हुई थी, जहां दोनों ही एक ही कोच की देखरेख में ट्रेनिंग ले रहे थे। यहीं से उनके बीच की केमिस्ट्री ने जन्म लिया और धीरे-धीरे यह रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़कर प्यार में बदल गया। कैरियर की व्यस्तताओं और प्रतियोगिताओं के बीच भी दोनों ने एक-दूसरे का साथ दिया। यह रिश्ता हमेशा फैंस के लिए प्रेरणा रहा, लेकिन अब उनके अलग होने की खबर ने सभी को भावुक कर दिया है।

फैंस में उदासी

फैंस के बीच इस फैसले को लेकर ग़म है, लेकिन साथ ही सभी साइना और कश्यप के साहस की भी सराहना कर रहे हैं। जिंदगी में कभी-कभी रिश्ते को बनाए रखने से ज्यादा जरूरी होता है – खुद को समझना और अपनी आंतरिक शांति को प्राथमिकता देना।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?