न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वैभव सूर्यवंशी के बारे में स्टीव वॉ ने कही ये बात, सचिन से तुलना पर लगाया विराम

सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना पर स्टीव वॉ का बड़ा बयान, जानिए कौन है बेहतर बल्लेबाज और वैभव के आईपीएल में शानदार प्रदर्शन की पूरी जानकारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 27 May 2025 7:22:57

वैभव सूर्यवंशी के बारे में स्टीव वॉ ने कही ये बात, सचिन से तुलना पर लगाया विराम

आईपीएल में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी अब नए मिशन पर जुट गए हैं। उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के अंडर-19 टीम में चुना गया है और वह इसकी तैयारियों में व्यस्त हैं। अपने पहले ही सीजन में तूफानी शतक लगाने वाला यह सलामी बल्लेबाज जल्द ही टीम इंडिया के दरवाजे पर दस्तक दे सकता है, ऐसा कई क्रिकेट विशेषज्ञ मान रहे हैं। वहीं कुछ लोग उनकी तुलना महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से भी करने लगे हैं। इस पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान कप्तान स्टीव वॉ ने बड़ा बयान दिया है।

सचिन जैसा खिलाड़ी मिलना मुश्किल

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने वैभव सूर्यवंशी की तुलना मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से करना पूरी तरह बकवास बताया। उन्होंने कहा कि सचिन एक महान खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी। वॉ ने कहा, “जिस पिच पर बड़े-बड़े बल्लेबाज फेल हो जाते थे, उसी पिच पर सचिन ने शतक लगाया था।”

sachin tendulkar vs vaibhav suryavanshi,steve waugh statement,vaibhav suryavanshi ipl record,indian cricket young talent,cricket comparison,ipl records 2025,cricket expert opinion,mumbai cricket news

18 साल की उम्र में ठोके थे दो शतक

सचिन ने 1991-92 में 18 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, जहां उन्होंने दो शतक लगाए थे। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर उन्होंने पहला शतक बनाया, जबकि पर्थ की तेज और उछाल वाली पिच पर 161 गेंदों में 114 रन की पारी खेली थी। स्टीव वॉ ने पर्थ की उस पारी का जिक्र करते हुए कहा कि उनसे किसी की तुलना नहीं की जा सकती। हालांकि, उन्होंने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी की भी खूब तारीफ की।

पूर्व कप्तान ने की वैभव की प्रशंसा

मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक 14 साल का लड़का आईपीएल में शतक लगाएगा, यह अकल्पनीय था।” उन्होंने आगे कहा कि वैभव सूर्यवंशी में बहुत हुनर है और वह मानसिक रूप से काफी मजबूत है, लेकिन उसे आगे भी इसी तरह के माइंडसेट के साथ खेलना होगा।

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 35 गेंदों में शतक ठोककर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस सीजन में उन्होंने 7 मैचों में 206.56 की औसत से 252 रन बनाए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत