न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

S.A. V/s India: टीम की उपकप्तानी करेगा यह 35 वर्षीय आलराउण्डर

सूर्यकुमार यादव पहली बार साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय टी20 टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे तो वहीं इस सीरीज में टीम इंडिया के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर या फिर ऋतुराज गायकवाड़ नहीं बल्कि 35 साल के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा होंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Dec 2023 3:55:52

S.A. V/s India: टीम की उपकप्तानी करेगा यह 35 वर्षीय आलराउण्डर

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच खेले जाने वाले टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत रविवार से होगी और दोनों टीम एक-दूसरे के खिलाफ डरबन में भिड़ेंगे। भारतीय समय के मुताबिक यह मैच रविवार को शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा और इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे। सूर्यकुमार यादव पहली बार साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय टी20 टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे तो वहीं इस सीरीज में टीम इंडिया के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर या फिर ऋतुराज गायकवाड़ नहीं बल्कि 35 साल के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा होंगे।

रविंद जडेजा करेंगे भारतीय टीम की उप-कप्तानी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम ने अपनी धरती पर कंगारू टीम के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। इस सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव थे जबकि पहले तीन मैचों के लिए टीम का उप-कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को बनाया गया था। इसके बाद आखिरी दो मैचों के लिए श्रेयस अय्यर की भारतीय टीम में एंट्री हुई थी और फिर उन्हें ऋतुराज की जगह टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया था।

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में ऋतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर दोनों शामिल हैं, लेकिन रविंद्र जडेजा को इस बार सेलेक्टर्स ने उप-कप्तान बनाया है। 35 साल का यह ऑलराउंडर वनडे वर्ल्ड कप 2022 के बाद अब जाकर भारत के लिए टी20 प्रारूप में खेलता हुआ नजर आएगा। रविंद्र जडेजा के लिए यह सीरीज काफी चुनौती भरी हो सकती है क्योंकि एक साल के बाद उनके ऊपर क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में अच्छे प्रदर्शन का दवाब होगा साथ ही साथ उनके प्रदर्शन से ही यह भी निश्चित होगा कि क्या वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलेंगे या नहीं क्योंकि भारतीय टी20 टीम में नए खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है जो उनकी जगह लेने के लिए वेटिंग लाइन में हैं।

भारत की टी20 टीम

यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, जितेश शर्मा, रविंद्र जडेजा (उप-कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मो. सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर।

भारत-साउथ अफ्रीका क्रिकेट सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टी20- 10 दिसंबर

दूसरा टी20-12 दिसंबर

तीसरा टी20-14 दिसंबर

पहला वनडे- 17 दिसंबर

दूसरा वनडे- 19 दिसंबर

तीसरा वनडे- 21 दिसंबर

पहला टेस्ट- 26-30 दिसंबर

दूसरा टेस्ट- 3-7 जनवरी

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत