न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SA vs Aus. डेविड वार्नर ने 85 गेंद में ठोका वनडे का 20वाँ शतक, तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम पारी खेलते हुए शतक लगाया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Sep 2023 7:15:53

SA vs Aus. डेविड वार्नर ने 85 गेंद में ठोका वनडे का 20वाँ शतक, तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम पारी खेलते हुए शतक लगाया। वनडे क्रिकेट में यह उनका 20वां शतक रहा जबकि प्रोटियाज के खिलाफ इस प्रारूप में वॉर्नर ने 5वां शतक लगाने में सफलता हासिल की। वॉर्नर पहले मैच में शून्य पर आउट हो गए थे, लेकिन इस मैच में उन्होंने अपने पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए शानदार बल्लेबाजी की और शतक लगाने में सफलता हासिल की। इस मैच में उन्होंने अपने साथी ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड के साथ शतकीय साझेदारी करते हुए साउथ अफ्रीकी धरती पर इतिहास भी रच दिया।

डेविड वॉर्नर ने 85 गेंदों पर ठोका शतक

डेविड वॉर्नर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 85 गेंदों पर शतक लगाया और यह उनके वनडे करियरका 20वां शतक रहा। इस पारी के दौरान उन्होंने 3 छक्के और 12 चौके जड़े साथ ही अपना शतक भी चौके के साथ पूरा किया। पिछले दिनों खराब फॉर्म में चल रहे वॉर्नर का वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म में लौटना कंगारू टीम के लिए काफी अच्छा संकेत है। वॉर्नर शायद भारत में अपना आखिरी वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे क्योंकि वह 36 साल के हो चुके हैं। वॉर्नर ने इस मैच में 93 गेंदों पर 106 रन बनाए और इस दौरान 3 छक्के और 12 चौके लगाए।

वॉर्नर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

डेविड वॉर्नर ने बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 46वां शतक लगाया और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया सचिन ने बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में 45 शतक लगाए थे जबकि क्रिस गेल 42 शतक के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

सलामी बल्लेबाजों द्वारा सर्वाधिक शतक

46 – डेविड वार्नर

45 – सचिन तेंदुलकर

42 – क्रिस गेल

41- सनथ जयसूर्या

40 – मैथ्यू हेडन

39 – रोहित शर्मा

37 – स्टीव स्मिथ

वॉर्नर ने बतौर ओपनर पूरे किए 6000 रन

डेविड वॉर्नर ने अपनी इस पारी के दौरान वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर 6000 रन पूरे किए। उन्होंने यह कमाल 140 पारियों में किया जबकि पहले नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 121 पारियों में वनडे में बतौर ओपनर 6000 रन पूरे किए थे और पहले नंबर पर हैं। डेविड वॉर्नर वनडे में सबसे तेज गति से बतौर ओपनर 6000 रन पूरे करने के मामले में धवन के साथ चौथे नंबर पर आ गए।

ओपनर के रूप में सबसे तेज 6000 वनडे रन तक पहुंचने वाले बल्लेबाज

121 पारी – रोहित शर्मा

123 पारी – हाशिम अमला

133 पारी – सचिन तेंदुलकर

140 पारी – डेविड वार्नर

140 पारी – शिखर धवन

143 पारी – सौरव गांगुली

वॉर्नर और हेड की शतकीय साझेदारी

इस मैच में वॉर्नर ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की और ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका की धरती पर इतिहास रच दिया। दरअसल ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मैच में पॉवरप्ले यानी पहले 10 ओवर में 102 रन बनाए। इसके बाद साउथ अफ्रीका में वनडे में पॉवरप्ले में 100 रन बनाने वाली ऑस्ट्रेलिया पहली टीम बन गई। हेड ने इस मैच में अपनी टीम के लिए 36 गेंदों पर 3 छक्के और 9 चौकों की मदद से 64 रन की पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 177.78 का रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत