न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

S.A. दौरे से पहले फॉर्म में लौटे संजू सैमसन, VHT में लगाया शतक

रेलवे के खिलाफ मैच से पहले संजू सैमसन के लिए विजय हजारे ट्रॉफी अच्छी नहीं रही थी। इससे पहले उन्होंने पुडुचेरी के खिलाफ नाबाद 35 रन रन की पारी खेली।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 05 Dec 2023 9:32:27

S.A. दौरे से पहले फॉर्म में लौटे संजू सैमसन, VHT में लगाया शतक

टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20, वनडे और टेस्ट मैच की सीरीज खेलने के लिए रवाना होने वाली है। इस बार BCCI ने तीनों फार्मेट के लिए अलग-अलग खिलाड़ियों का चयन किया है। साथ ही तीनों टीमों की कमान भी अलग-अलग हाथों में सौंपी है। लम्बे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को वनडे टीम में शामिल किया गया है। संजू सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले अपनी फॉर्म में लौटाने का संकेत दे दिया है।

साउथ अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने फॉर्म में वापसी की है। संजू को वनडे टीम में चुना गया है। 10 दिसंबर को टी20 सीरीज से दौरे की शुरुआत होगी। इसके बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले संजू सैमसन ने मंगलवार, 5 दिसंबर को विजय हजारे ट्रॉफी में शतक जड़ा। उन्होंने रेलवे के खिलाफ 139 गेंद पर 128 रन की पारी खेली, लेकिन केरल की टीम मैच हार गई। रेलवे को 18 रन से जीत मिली।

संजू का टूर्नामेंट में यह पहला शतक है। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 6 छक्के जड़े। संजू जब क्रीज पर उतरे तब केरल की टीम का स्कोर 8.5 ओवर में 3 विकेट पर 26 रन था। उन्होंने श्रेयस गोपाल के साथ 5वें विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी की। गोपाल ने 63 गेंद पर 53 रन बनाए। संजू और गोपाल के अलावा केरल का कोई बल्लेबाज नहीं चला। इन दोनों के अलावा ओपनर कृष्णा प्रसाद ने 29 रन बनाए।

संजू के आउट होने से पहले हार तय थी

इन 3 बल्लेबाजों के अलावा केरल का कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। रोहन कन्नुमल, अब्दुल बासित, अखिल स्कारिया खाता नहीं खोल पाए। सचिन बेबी ने 9, सलमान नजीर ने 2 रन बनाए। संजू आखिरी ओवर में 5वीं गेंद पर आउट हुए। तब तक केरल की हार तय थी। बसिल थंपी 7 और वैशाक चंद्रन 1 रन बनाकर नाबाद रहे। 256 रन के टारगेट के जवाब में केरल की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 237 रन बनाए।

संजू सैमसन का विजय हजारे ट्रॉफी में प्रदर्शन

रेलवे के खिलाफ मैच से पहले संजू सैमसन के लिए विजय हजारे ट्रॉफी अच्छी नहीं रही थी। इससे पहले उन्होंने पुडुचेरी के खिलाफ नाबाद 35 रन रन की पारी खेली। वहीं पहले मैच में ओडिशा और मुंबई के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था। एक मैच में वह खाता नहीं खोल पाए थे। वहीं 2 में दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए थे। एक मैच में 15 और एक में 30 रन बनाकर आउट हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल