न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कीवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने किया संन्यास का ऐलान, मार्श सहित ये 4 क्रिकेटर बेस्ट T20 प्लेयर अवार्ड के लिए नामित

जीभ निकालकर शतक का जश्न मनाने के लिए मशहूर न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने क्रिकेट से संन्यास...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Dec 2021 11:25:48

कीवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने किया संन्यास का ऐलान, मार्श सहित ये 4 क्रिकेटर बेस्ट T20 प्लेयर अवार्ड के लिए नामित

जीभ निकालकर शतक का जश्न मनाने के लिए मशहूर न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। 37 वर्षीय टेलर ने आज गुरुवार (30 दिसंबर) को यह घोषणा की। टेलर 4 अप्रैल को हैमिल्टन में आखिरी मैच खेलेंगे। न्यूजीलैंड को घर में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया व नीदरलैंड के खिलाफ 3-3 मैच की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में टेलर कीवी टीम के लिए खेलेंगे। टेलर ने ट्वीट कर लिखा, ‘मैं इस होम समर के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दूंगा।

17 साल के मेरे करियर में इतना सहयोग देने के लिए आप सबका शुक्रिया। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है।’ इसके बाद टेलर ने बयान में कहा कि यह शानदार सफर रहा और मुझे खुशी है कि इतने लंबे समय तक देश का प्रतिनिधित्व कर सका। दुनिया के कुछ महान खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना सौभाग्य रहा। इतनी सारी यादें और दोस्ती की सौगात मिली हैं। लेकिन सभी अच्छी चीजें कभी खत्म होती ही हैं और मेरे लिए यह सही समय है।

टेलर ने साल 2006 में पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। टेलर ने 110 टेस्ट में 7584 रन, 233 वनडे में 9581 और 102 टी20 में 1909 रन बनाए हैं। इसके साथ ही टेलर के नाम 55 आईपीएल मैच में 1017 रन दर्ज हैं। उन्होंने 40 शतक (19 टेस्ट, 21 वनडे) लगाए हैं। टेलर ने इस साल इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत के खिलाफ विजेता चौका मारा था।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि टेलर लंबे समय से टीम के सदस्य हैं और क्रिकेट में अपने योगदान पर उन्हें गर्व होगा। वे शानदार खिलाड़ी हैं और उनके साथ विभिन्न प्रारूपों में इतनी साझेदारियों में शामिल रहना सुखद रहा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल उसमें से एक है।

ross taylor,icc t20 player award,mitchell marsh,rizwan,hasaranga,buttler,sports news in hindi

मार्श ने टी20 विश्व कप के फाइनल में खेली थी लाजवाब पारी

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को पुरुष वर्ग में टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामित खिलाड़ियों की घोषणा की। इसमें दो ऑलराउंडर ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श व श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा तथा दो विकेटकीपर बल्लेबाज इंग्लैंड के जोस बटलर व पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान का नाम शामिल है। मार्श ने 27 मैच में 36.88 के औसत से 627 रन बनाने के साथ 18.37 के औसत से आठ विकेट भी लिए। मार्श ने टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 77 रन की पारी खेल 'प्लेयर ऑफ द मैच' के अवार्ड पर कब्जा जमाया था।

हसरंगा ने 20 मैच में 11.63 के औसत से 36 विकेट लिए और 196 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। उन्होंने टी20 विश्व कप में 16 विकेट निकाले। बटलर ने 14 वनडे में 65.44 के औसत से 589 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। साथ ही विकेट के पीछे 13 शिकार किए। उनके टी20 विश्व कप में 269 रन थे और इंग्लैंड सेमीफाइनल तक पहुंचा था। ओपनर रिजवान ने 29 मैच में 73.66 के औसत से एक शतक के साथ 1326 रन बनाए। वे इस वर्ष टी20 में टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 24 शिकार किए। रिजवान ने पाकिस्तान को विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत