न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

44 रन बनाते ही विराट कोहली के इस रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब हो जाएंगे रोहित

14 महीने बाद टीम इंडिया टेस्ट के कप्तान रोहित शर्मा टी-20 में वापसी कर रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने वाले तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा भारत की कप्तानी भी करते हुए नजर आएंगे। इस सीरीज के जरिये रोहित अपने आलोचकों को एक बार फिर से तगड़ा जवाब देने की तैयारी में हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 08 Jan 2024 5:13:26

44 रन बनाते ही विराट कोहली के इस रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब हो जाएंगे रोहित

14 महीने बाद टीम इंडिया टेस्ट के कप्तान रोहित शर्मा टी-20 में वापसी कर रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने वाले तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा भारत की कप्तानी भी करते हुए नजर आएंगे। इस सीरीज के जरिये रोहित अपने आलोचकों को एक बार फिर से तगड़ा जवाब देने की तैयारी में हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए अगर रोहित पहले टी20 मैच में अपने बल्ले से 44 रन का आंकड़ा पार कर जाते हैं तो वे विराट कोहली के बनाए रिकॉर्ड को ध्वस्त करने में सफल हो जाएंगे और वह भारत के लिए क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से 44 रन दूर रोहित शर्मा

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की 20 सीरीज के दौरान रोहित शर्मा 44 रन बनाते ही भारत के लिए क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित शर्मा ने कप्तान के रूप में टी20 इंटरनेशनल मैच में अब तक 51 मैचों में 1527 रन बनाए हैं जबकि विराट कोहली ने इस फॉर्मेट में कप्तान के रूप में 50 मैचों में कुल 1570 रन बनाए हैं। अब रोहित जैसे ही 44 रन बना लेंगे विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे।

भारत की तरफ से कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली हैं तो दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पूर्व कप्तान एमएस धोनी हैं जिन्होंने 72 मैचों में 1112 रन बनाए थे जबकि इस लिस्ट में चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं जिन्होंने 7 मैचों में कप्तानी करते हुए भारत के लिए 300 रन बनाए हैं। वहीं हार्दिक पांड्या इस सूची में पांचवें पायदान पर हैं जिन्होंने 16 मैचों में 296 रन बनाए थे। भारत की तरफ से टी20 आई में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हार्दिक हैं जिन्होंने 16 मैचों में 12 विकेट लिए हैं।

भारत की तरफ से बतौर कप्तान टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बैट्समैन

विराट कोहली- 1570 रन

रोहित शर्मा- 1527 रन

एमएस धोनी- 1112 रन

सूर्यकुमार यादव- 300 रन

हार्दिक पांड्या- 296 रन

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत