न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोहित शर्मा के एक संदेश ने बदली यशस्वी जायसवाल की सोच, ओवल टेस्ट में जड़ा शानदार शतक

यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट के तीसरे दिन शानदार शतक लगाकर टीम इंडिया की स्थिति को मजबूत कर दिया। जायसवाल ने 164 गेंदों में 14 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 118 रनों की लाजवाब पारी खेली, जो उनका टेस्ट करियर का छठा शतक है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 03 Aug 2025 2:56:40

रोहित शर्मा के एक संदेश ने बदली यशस्वी जायसवाल की सोच, ओवल टेस्ट में जड़ा शानदार शतक

भारतीय युवा बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट के तीसरे दिन शानदार शतक लगाकर टीम इंडिया की स्थिति को मजबूत कर दिया। जायसवाल ने 164 गेंदों में 14 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 118 रनों की लाजवाब पारी खेली, जो उनका टेस्ट करियर का छठा शतक है।

इस शतक के दम पर भारत ने अपनी दूसरी पारी में 373 रनों की मजबूत बढ़त बनाई और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 374 रनों का लक्ष्य रखा। दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में यशस्वी ने बताया कि इस पारी के पीछे एक अहम प्रेरणा रोहित शर्मा का दिया गया संदेश रहा।

जायसवाल ने बताया, “पिच थोड़ी चुनौतीपूर्ण थी, खासकर जहां गेंद हिल रही थी और सीम मूवमेंट भी था। लेकिन रोहित भैया से जब मिला, तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा—'खेलते रहो'। बस वही बात दिमाग में रखी और आगे बढ़ता गया।”

उन्होंने आगे बताया कि इस मुश्किल विकेट पर बल्लेबाजी करने के लिए उन्होंने सकारात्मक सोच के साथ मैदान में उतरने का निर्णय लिया ताकि गेंदबाज़ों पर दबाव बनाया जा सके। जायसवाल ने कहा, “हमारी आखिरी पारी थी, तो मैं मानसिक रूप से तैयार था कि यहां रुककर लंबी पारी खेलनी है। पहली पारी देखकर अंदाजा हो गया था कि किस तरह खेलना चाहिए। मेरा फोकस पॉजिटिव खेलने और गेंदबाज़ों को पढ़कर रन बनाने पर था।”

जायसवाल ने दिन की शुरुआत में अक्ष दीप के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 107 रनों की अहम साझेदारी की, जिसने इंग्लैंड की कमजोर होती गेंदबाज़ी की कमर तोड़ दी। अक्ष दीप, जो नाइटवॉचमैन के तौर पर बल्लेबाजी करने आए थे, उन्होंने भी अपने करियर का पहला टेस्ट अर्धशतक जमाया और 94 गेंदों में 66 रनों की उम्दा पारी खेली, जिसमें 12 चौके शामिल थे।

इसके बाद जायसवाल ने करुण नायर के साथ 40 रन और रवींद्र जडेजा के साथ 44 रनों की साझेदारियां कर भारत को 250 से अधिक की बढ़त दिलाई। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए थे। आखिरी ओवर में मोहम्मद सिराज ने ज़ैक क्रॉली को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। अब इंग्लैंड को जीत के लिए 324 रनों की ज़रूरत है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत